331 नए मरीज मिले और 7 की गई जान
- शहर के 10 इलाकों के एरिया में हाईरिस्क, टारगेटेड सैंप¨लग होगी
LUCKNOW : शहर में कोरोना का प्रकोप बढ़ा है। वहीं दिसंबर में मौतों का ग्राफ भी बढ़ रहा है। ऐसे में संक्रमण थामने के लिए माइक्रो प्लान बनाया गया है। इसमें करीब 125 हाईरिस्क एरिया घोषित किए गए हैं। इनमें घर-घर स्क्री¨नग-टे स्टिंग होगी। वहीं गुरुवार को तीन सौ से ज्यादा मरीज मिले।गुरुवार को 331 लोग कोरोना संक्रमित। वहीं कुल आठ की मौत हुई, इसमें एक उन्नाव निवासी मरीज की सांसें थम गई। लखनऊ निवासी सात मरीजों की कोरोना ने जान ली। वहीं चौक और कैंट क्षेत्र में वायरस ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है। चौक में 22 व कैंट में 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। गोमतीनगर में सबसे ज्यादा 34 लोगों में संक्रमण पाया गया। इसके अलावा इंदिरानगर में 27 लोगों में वायरस मिला है। वहीं रायबरेली रोड के विभिन्न इलाकों में 21 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा आशियाना में 10, जानकीपुरम में 14, अलीगंज के 11, हसनगंज में 10, विकास नगर 16, हजरतगंज 10, आलमबाग में 19 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
इन 10 इलाकों में आज से अभियानएसीएमओ डॉ। एमके सिंह के मुताबिक शहर के 10 इलाके के करीब 125 एरिया हाईरिस्क घोषित किए गए। यहां वायरस का सर्वाधिक प्रकोप है। ऐसे में शुक्रवार से चिह्नित इलाकों में घर-घर स्क्री¨नग की जाएगी। टारगेटेड सैंप¨लग होगी। वहीं मैरिज हाल, बैंड कर्मी, डेकोरेशन कर्मी, हलवाई आदि का कार्य करने वाले 4540 लोगों के एंटीजेन टेस्ट किए गए। इसमें दो पॉजिटिव पाए गए। वहीं 2204 के आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल भेजे गए। इनका परिणाम आना बाकी है।
244 मरीजों ने वायरस का हराया 244 मरीजों ने वायरस को हराने में कामयाबी हासिल की। वहीं अब तक कुल 54,657 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। इनमें 2259 मरीज अभी संक्रिमत हैं। सर्विलांस एवं कान्टेक्ट ट्रे¨सग के आधार पर टीमों ने 9985 लोगों के नमूने लिए गए हैं। मौतों का बढ़ रहा ग्राफ दिसंबर में कोरोना वायरस घातक हो रहा है। दिसंबर के तीन दिनों में 20 मौतें हो गई हैं। इसमें एक तारीख को सात, दो को छह व तीन को सात मरीजों की सांसें थम गईं।