Lucknow News: लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने और पाल्युशन कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया था। पर अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान करीब 40 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा राजधानी से वहां भेजा गया था पर अभी तक ये बसें वापस नहीं आई हैं।


लखनऊ (ब्यूरो)। लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने और पाल्युशन कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया था। पर अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान करीब 40 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा राजधानी से वहां भेजा गया था, पर अभी तक ये बसें वापस नहीं आई हैं, जिसके कारण कई रूटों पर बसों की संख्या कम हो गई है। पैसेंजर्स को इससे काफी परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर अधिकारियों का कहना है कि बसों की पर्याप्त संख्या है। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।करीब 40 बसें अयोध्या गईं


राजधानी में 140 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा है, जिसमें करीब 30 हजार यात्री रोज सफर करते हैं। वहीं, सीएनजी बसों के माध्यम से करीब 15-20 हजार यात्री रोज सफर करते हैं। हालांकि, जनवरी के आसपास 40 इलेक्ट्रिक बसों को अयोध्या भेज दिया गया था ताकि वहां आने वाले पर्यटकों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। जिसके कारण राजधानी में कई रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों की संख्या कम हो गई। इस समय राजधानी में करीब 90 से 95 इलेक्ट्रिक बसें ही चल रही हैं। ऐसे में इन बसों में पैसेंजर्स का लोड बढ़ गया है। वहीं, गर्मी के कारण पैसेंजर्स सीएनजी बसों में सफर करने को मजबूर हैं।

कई रूटों पर कम हुईं इलेक्ट्रिक बसेंइलेक्ट्रिक बस 28 सीटर वाली होती है, जिसमें क्षमता से ज्यादा पैसेंजर्स सफर करते हैं। ये पूरी तरह से वातानुकूलित होती हैं। बसें कब अयोध्या से वापस आएंगी, इसके बारे में कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। विभाग के अनुसार, कई रूटों पर 2-3 बसों की कमी हुई है। स्कूटर इंडिया चौराहा से लेकर कमता चौराहा और मलिहाबाद से लेकर घंटाघर तक रूट सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। अन्य रूटों पर भी बसों की संख्या में कमी आई है।विभाग के पास पर्याप्त बस हैं। पैसेंजर्स को किसी प्रकार से कोई समस्या नहीं आने दी जा रही है। -आरके त्रिपाठी, एमडी, सिटी ट्रांसपोर्ट

Posted By: Inextlive