आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि राजधानी में दो कारणों से गर्मी तेज हो रही है। पहला यह कि सीजन चेंज हो रहा है। वहीं दूसरा लगातार साफ आसमान बना हुआ है।


लखनऊ (ब्यूरो)। मई और जून में पडऩे वाली गर्मी से इस बार लखनवाइट्स को अप्रैल में ही दो-चार होना पड़ रहा है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 23 साल पूर्व 30 अप्रैल 1999 को अप्रैल में यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।नहीं हो रहा कोई बदलावआंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि राजधानी में दो कारणों से गर्मी तेज हो रही है। पहला यह कि सीजन चेंज हो रहा है। वहीं दूसरा लगातार साफ आसमान बना हुआ है। सिस्टम में कोई बदलाव नहीं होने से बादल नहीं आ रहे है। जिससे की तापमान में कमी नहीं हो रही है।शरीर में न कम होने दें पानी


भीषण गर्मी के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में डॉक्टर्स का कहना है कि बिना वजह दोपहर के समय लोग घरों से न निकलें, यही बेहतर होगा। इस मौसम में शरीर में पानी की कमी न होने दें। खुद को ठंडा रखने के लिए शरबत, दही, नींबू पानी आदि का सेवन करते रहें। वहीं भीषण गर्मी का असर बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है। माह ए रमजान के बाद भी दोपहर के समय बाजारों में भीड़ कम दिख रही है।गर्मी से राहत की उम्मीदनिदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मई में पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है। जिससे मई के पहले हफ्ते में बारिश हो सकती है और तापमान गिर सकता है।कुछ इस तरह बढ़ रहा है तापमानडेट (अप्रैल) अधिकतम तापमान 28 43.827 43.0

26 41.525 42.224 41.023 41.0

Posted By: Inextlive