- लखनऊ वन सिटीजन एप का आज होगा शुभारंभ

- चार भागों में विभाजित किया गया है एप को

LUCKNOW अब आप घर बैठे ही आसानी से जान सकेंगे कि आपके घर से कितनी दूर पर है एटीएम, स्कूल और अस्पताल। इसके साथ ही घर से कूड़ा न उठना और मोहल्ले में सफाई न होने संबंधी शिकायत भी आसानी से दर्ज कराई जा सकेगी। इसकी वजह यह है कि लंबे इंतजार के बाद सोमवार को लखनऊ वन सिटीजन एप का शुभारंभ होने जा रहा है।

चार भागों में बांटा गया एप को

इस एप को मुख्यत: चार भागों में बांटा गया है। मतलब इस एप में आपको चार सेगमेंट में सुविधाएं मिलेंगी। जो इस प्रकार है

1-नगर निगम से संबंधित सेवाएं

2-मेरे आसपास

3-हेल्पलाइन

4-लखनऊ स्मार्ट सिटी

इस तरह मिलेगी सेवा

1-नगर निगम से संबंधित सेवा

ए। सफाई संबंधी शिकायत

बी। घर से कूड़ा न उठना

सी। मार्ग प्रकाश संबंधी

डी.सड़क-फुटपाथ की मरम्मत

ई.मलबा निस्तारण

एफ। सीवर चोक होना व टैक्स की जानकारी

जी। जलभराव व मृत पशु निस्तारण

2-मेरे आसपास

इस सेवा के अंतर्गत नगर में संचालित 180 सामुदायिक एवं 189 पब्लिक टॉयलेट्स, होटल्स, स्कूल, हॉस्पिटल्स, सामुदायिक भवन, पार्क व एटीएम की जानकारी मिलेगी।

3-हेल्पलाइन

इसके अंतर्गत एंबुलेंस सेवा, महिला सेवा, नगर निगम कॉल सेंटर एवं इमरजेंसी सेवाओं के नंबर भी उपलब्ध रहेंगे।

4-लखनऊ स्मार्ट सिटी

इसके अंतर्गत नगर निगम एवं अन्य विभागों-आय, जाति, अधिवास प्रमाण पत्र से संबंधित किए गए आवेदन की जानकारी के साथ ही ई वाहन व ई अस्पताल से जुड़ी जानकारी उपलब्ध रहेगी।

स्थापित किया गया कंट्रोल रूम

इस ऐप के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण किए जाने हेतु एक कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है। इस कंट्रोल रूम में तीन पालियों में कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इस एप के माध्यम से एम चालान को भी कनेक्ट किया गया है। स्वच्छता संबंधी नियम तोड़ने वालों पर एम चालान किया जाएगा।

वर्जन

निश्चित रूप से इस एप से पब्लिक को खासी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं निगम से जुड़ी कोई भी कंपलेन आसानी से दर्ज कराई जा सकेगी।

अजय कुमार द्विवेदी, नगर आयुक्त

Posted By: Inextlive