- कार सवार दिल्ली से लखनऊ अपने घर लौट रहे थे

- कोहरे में सौरिख के पास हादसा, खिड़की काटकर कार से बाहर निकाला

रुष्टयहृह्रङ्ख/यन्हृहृन्छ्व: घने कोहरे की वजह से कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। महिला को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा सौरिख के पास शनिवार सुबह करीब चार बजे हुआ। कार सवार दिल्ली से लौट रहे थे। सभी नोएडा स्थित निजी कंपनी में कार्यरत थे।

कार से लखनऊ लौट रहे थे

मूलरूप से प्रयागराज के मनफोर्डगंज, कर्नलगंज निवासी मनीष वर्मा यहां अलीगंज में रह रहे थे। वह कार से अपने साथी ओमेक्स रेजीडेंसी फ‌र्स्ट चिनहट निवासी अजीत सिंह, शिवनगर कॉलोनी प्रतापगढ़ निवासी पंकज सिंह तथा 2/8 अवधपुरी, गोमती नगर निवासी कंचन सिंह के साथ दिल्ली से लखनऊ लौट रहे थे। कार मनीष चला रहे थे। इसी बीच सौरिख थाना क्षेत्र के नगला विशुना के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किमी-142 के पास आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह यादव और अन्य सहकर्मियों ने कार की खिड़की काटकर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर सैफई भिजवाया। डॉक्टरों ने अजीत सिंह, पंकज सिंह और मनीष वर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कंचन का इलाज चल रहा है। दूसरी ओर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पीडि़त परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जाएगी। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

Posted By: Inextlive