बजट पर मंथन के बीच उठेंगी वार्डो की समस्याएं
- कार्यकारिणी की बैठक आज दोपहर 12.30 बजे से
- बजट को लेकर नाखुश नजर आ रहे हैं पार्षद LUCKNOW सोमवार को होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में एक तरफ जहां बजट पर मंथन होगा। वहीं दूसरी तरफ पार्षदों की ओर से वार्डो में व्याप्त समस्याओं को भी उठाया जाएगा। हालांकि यह भी जानकारी सामने आ रही है कि बजट को लेकर पार्षद नाखुश हैं और बजट में दर्ज प्रावधानों को लेकर अपना विरोध भी दर्ज करा सकते हैं। 22 अरब 81 लाख का बजटजानकारी के अनुसार, निगम की ओर से वर्ष 2018-19 के लिए करीब 22 अरब का बजट तैयार किया गया है। जिसे सदन में रखा जाएगा। वहीं वर्ष 2017-18 में करीब 23 अरब 42 लाख का बजट पेश किया गया था। इसी तरह वर्ष 2016-17 में करीब 15 अरब 92 लाख और वर्ष 15-16 में 22 अरब 66 लाख का बजट सदन में रखा गया था।
बुधवार को स्थगित हुई थी बैठक सात फरवरी को कार्यकारिणी की पहली बैठक होनी थी लेकिन कार्यकारिणी सदस्यों को समय से बजट की प्रति न मिलने से बैठक को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। जिससे सदस्य बजट का गंभीरता से अध्ययन कर सकें। उठने लगे थे सवालबजट की प्रति हाथ में आते ही कई कार्यकारिणी सदस्यों ने बजट का अध्ययन शुरू कर दिया था। बजट में अंकित कई प्रावधानों को लेकर वे असंतुष्ट नजर आ रहे थे। जाहिर सी बात है कि अब यह विरोध बैठक में भी दर्ज कराया जाएगा।
किराए को लेकर भी विरोध बैठक में कल्याण मंडपों का किराया दो से चार गुना बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसको लेकर भी विरोध शुरू हो गया है। निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ के महामंत्री कैसर रजा का कहना है कि किराया नहीं बढ़ना चाहिए। इस प्रस्ताव को वापस लिया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो विरोध दर्ज कराया जाएगा। उपाध्यक्ष का चयन भी उपाध्यक्ष को लेकर खींचतान मची है। पहले जहां कार्यकारिणी के दो सदस्य प्रबल दावेदार थे, वहीं नेता सदन के बदलने से तस्वीर पलट गई है। अब रमेश कपूर बाबा के बजाए रामकृष्ण यादव को नेता सदन घोषित किया गया है। पार्षद सुनीता सिंहल की ओर से पहली बार महिला उपाध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव दिया गया है। सोमवार को उपाध्यक्ष का चयन किया जाएगा।कार्यकारिणी की बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बजट से जुड़े हर एक बिंदु पर गंभीरता से विचार किया जाएगा, जिससे शहर का विकास सही दिशा में हो सके।
संयुक्ता भाटिया, मेयर