न एनओसी न परमिशन धड़ल्ले से चला रहे होटल
- फायर ब्रिगेड ने बिना एनओसी के चल रहे होटलों को भेजी नोटिस
- फायर और पुलिस विभाग ने जिला प्रशासन को सौंपी रिपोर्ट - मानकों की अनदेखी, सबसे ज्यादा चारबाग और नाका में चल रहे अवैध होटल LUCKNOW : शहर में दर्जनभर से अधिक होटल अवैध रूप से चल रहे हैं। इन होटलों के पास न तो फायर की एनओसी है और न ही परमिशन उसके बाद भी शहर के सबसे बिजी इलाका रेलवे स्टेशन के आस-पास धड़ल्ले से चल रहे हैं। मुंबई के होटल में हुए अग्निकांड के बाद जागे फायर विभाग और पुलिस ने इन होटलों की रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को सौंपी है। साथ ही उनके खिलाफ नोटिस भी जारी कर दी। सकरी गलियों में चल रहे हैं होटलनाका, चारबाग में दर्जनभर से अधिक होटल ऐसे हैं जो कि गली मोहल्ले में चल रहे हैं। रिहायशी मकानों को होटल में तब्दील कर दिया गया है। ऐसी जगहों पर न तो फायर ब्रिगेड की गाडि़यां पहुंच सकती हैं और ना ही आपदा स्थित में रेसक्यू किया जा सकता है। सिंगल एंट्री और एग्जिट वाले इन होटलों में सुरक्षा के भी कोई उपकरण नहीं हैं।
मानक की भी खुलेआम अनदेखीइन होटलों में मानकों की भी खूब अनदेखी की जा रही है। वहीं ठहरने वाले लोगों की सुरक्षा से लेकर खाना-पान और रिकार्ड के मामले में भी जमकर खेल किया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से भी यह होटल जिला प्रशासन के लिए सिरदर्द बने हैं। नाका इंस्पेक्टर परशुराम त्रिपाठी ने भी इन अवैध होटलों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी है। वहीं फायर डिपार्टमेंट ने भी इन होटलों को अवैध करार देते हुए उनके खिलाफ नोटिस जारी की है।
दुकानों को बना दिया होटल चारबाग के गुरुनानक मार्केट में सरकार से मिली दुकानों को होटल में तब्दील कर दिया गया है। कुछ दिन पहले नगर निगम ने भी गुरुनानक मार्केट में स्थित कई होटलों को नोटिस दिया था। कई वर्ष पहले एक विशेष समुदाय को पालन पोषण के लिए दुकानें लीज पर दी गई थीं। अब दुकानों को मानकों के विपरीत होटल में तब्दील कर दिया गया। इन होटल्स के पास नहीं है एनओसी 1. होटल कावेरी, दुध मंडी चारबाग 2. होटल सेतु शर्मा, दुध मंडी चारबाग 3. होटल उदय राज, मोती नगर ऐशबाग 4. होटल पंजाब इन, गुरूनानक मार्ग चारबाग 5. होटल अप्सरा, गौतमबुद्ध मार्ग 6. होटल स्काई हाई, ऐशबाग 7. होटल राजवीर इन, पान दरीबा नाका8. होटल कृष्णा पैलेस, पान दरीबा नाका
9. होटल एक्सप्रेस, गुरूद्वारा रोड नाका 10. होटल अमर प्रेम, गुरुद्वारा रोड नाका 11. होट लिप्स, गुरुद्वारा रोड नाका हिंडोला 12. होटल अजीत, नाका हिंडोला 13. होटल स्वागम्, गुरुनानक मार्केट चारबाग 14. होटल अमरप्रीत, पान दरीबा, चारबाग 15. होटल पाल अवध, सुभाष मार्ग लखनऊ 16. होटल दयाल, गुरुद्वारा रोड नाका हिंडोला 17. होटल मयूर नत्था चौराहा, चारबाग 18. होटल रेस्ट इन, चारबाग 19. होटल हिन्दुस्तान, सुदर्शन सिनेमा, चारबाग 20. होटल विश्वनाथ, सुभाष मार्ग, चारबाग 21. होटल मानसी गंगा, दुध मंडी चारबाग 22. होटल अशोक, दुध मंडी, चारबाग 23. होटल शिवम्, दुध मंडी, चारबाग 24. होटल न्यू शर्मा, दुध मंडी, चारबाग 25. होटल प्रेसीडेंट, दुध मंडी, चारबाग 26. होटल डीडी इंटरनेशनल, जीपी मार्ग लखनऊ 27. होटल रतन दीप, चारबाग 28. होटल शरन जीत, चारबाग 29. होटल मन प्रीत, चारबाग 30. होटल पंजाब पैलेस, चारबाग 31. होटल रायल पंजाब, चारबाग 32. होटल शेरे पंजाब, चारबाग कोट-चारबाग, नाका और ऐशबाग में कई होटलों के पास एनओसी तक नहीं है। यह अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। फायर डिपार्टमेंट के साथ स्थानीय पुलिस ने भी उन्हें अवैध करार देते हुए जिला प्रशासन को इसकी रिपोर्ट दी थी। इन होटलों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए है।
अभय भान पांडेय, चीफ फायर अफसर