- एलयू में स्टूडेंट्स से रूबरू हुए अमीश त्रिपाठी

LUCKNOW: शिवा ट्रॉयोलॉजी के सिरीज के लेखक अमीश त्रिपाठी थसर्डे को लखनऊ यूनिवर्सिटी के मालवीय हॉल में स्टूडेंट्स के बीच थे। अमीश ने बताया कि पहली किताब को लिखने के बाद उसे प्रकाशित कराने के लिए उन्होंने खूब दौड़ लगाई। बीसों पब्लिशर्स ने इसे रिजेक्ट कर दिया था। इस अवसर पर एलयू वीसी प्रो। एसबी निमसे और इंग्लिश डिपार्टमेंट की हेड प्रो। निशी पांडेय मौजूद रहीं।

शिव सबसे कूल पर राम मर्यादा पुरुषोत्तम

अमीश ने शिव और बाद में राम को अपने लेखन में शामिल करने के सवाल पर बताया कि शिव सबसे कूल देव माने जा सकते हैं। आज के युवा उनसे बेहतर ढंग से कनेक्ट हो सकते हैं। जहां तक राम की बात है तो उनका चरित्र सबसे यूनीक है। वह मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। वे ऐसे राजा हैं जिनका खुद का जीवन या पारिवारिक जीवन कष्ट में रहा हो लेकिन वह प्रजा के लिए सबसे बेहतर थे। वह मर्यादा पुरुषोत्तम थे। ख्ख् जून राम सीरिज की पांच किताबों में से पहली 'साइन ऑफ इक्ष्वांकु' में यह सब मिलेगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह इसके बाद अकबर पर भी लिखना चाहेंगे।

Posted By: Inextlive