निगम की वेबसाइट पर वार्डो की सभी जानकारी उपलब्ध
- लंबे इंतजार के बाद निगम की वेबसाइट हुई अपडेट
- दैनिक जागरण आईनेक्स्ट की खबर का दिखा असर LUCKNOW आखिरकार अब निगम की वेबसाइट में भी संयुक्ता भाटिया का नाम मेयर के रूप में शो होने लगा है। जबकि कुछ समय पहले तक पूर्व मेयर डॉ। दिनेश शर्मा का नाम ही मेयर के रूप में शो हो रहा था। लंबे इंतजार के बाद निगम की वेबसाइट को अपडेट कर दिया गया है। इसके साथ ही वार्डो और पार्षदों के नाम भी अपडेट कर दिए गए हैं। चुनाव नतीजों के बाद भी अपडेट नहींदो दिसंबर को नगर निगम चुनाव परिणामों की घोषणा हुई थी। इसके बाद नवनिर्वाचित महिला महापौर समेत 110 वार्डो के विजेता पार्षदों ने शपथ भी ले ली है। इसके बावजूद नई शहर सरकार को वेबसाइट में अपडेट नहीं किया गया था। जिसके बाद दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर नगर आयुक्त उदयराज सिंह ने वेबसाइट को अपडेट करने संबंधी निर्देश जारी किए थे।