आरक्षण सूची पर आई 500 से अधिक आपत्तियां
- ब्लाक कार्यालय से अभी नहीं मिली रिपोर्ट
- आठ मार्च तक दाखिल करनी थी सूची पर आपत्तियां कहां कितनी आपत्तियां - जिला पंचायत कार्यालय-346 - डीएम कार्यालय- 239 LUCKNOW : त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए जारी की गई अनंतिम सूची पर पांच सौ से अधिक आपत्तियां अब तक मिल चुकी हैं। इनमें ब्लाक कार्यालयों पर दाखिल आपत्तियों का ब्योरा शामिल नहीं है, जिनकी गिनती जारी है। 12 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 15 मार्च को अंतिम सूची जारी की जाएगी। निस्तारण चार दिनों मेंतीन मार्च को पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी की गई थी। राजधानी में 494 ग्राम पंचायतों के अलावा जिला पंचायत सदस्य और ब्लाक प्रमुखों के लिए भी आरक्षण सूची जारी की गई थी। जिला पंचायत राज अधिकारी एनके साहू के मुताबिक आठ मार्च आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। देर रात तक पांच सौ से अधिक आपत्तियां मिली थीं। इनमें आठों ब्लाक कार्यालय में जमा की गई आपत्तियां शामिल नहीं हैं। उसके आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। मंगलवार तक ही इस बात का पता लग पाएगा कि कुल कितनी आपत्तियां दाखिल की गई। साहू के मुताबिक अब चार दिन तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
प्रधानी के लिए महिला सामान्य सीट की मांग
पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण की जारी अनंतिम सूची को लेकर कई पंचायतों में विरोध देखने को मिल रहा है। गोधना ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान की पिछड़ी जाति महिला सीट के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को बीकेटी ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गलत आरक्षण जारी होने का आरोप लगाते हुए गांव की सीट सामान्य महिला के लिए तय किए जाने की मांग की। बीकेटी ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम प्रधान पद के लिए पिछड़ी जाति की महिला सीट आरक्षित होने के विरोध में गोधना ग्राम पंचायत से 43 लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई। इसी तरह अस्ती, सुभान नगर अरिगवां, पारा अहमदपुर खेड़ा गांव को मिलाकर कुल 72 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं।
- कुल पंचायत - 494 पंचायत - 333 ग्राम पंचायतें आरक्षित, 161 अनारक्षित - चिनहट ब्लाक -18 - अनुसूचित जाति महिला-दो। अनुसूचित जाति-चार। पिछड़ी जाति महिला-दो। पिछड़ी जाति-तीन। महिला-दो सीटें। - माल ब्लाक- कुल सीटें 67 अनुसूचित जाति महिला- छह सीट। अनुसूचित जाति-11. पिछली जाति महिला-छह सीट। पिछली जाति-12. महिला-11. - बख्शी का तालाब ब्लाक- 94 पंचायतें अनुसूचित जाति महिला -सात। अनुसूचित जाति-14. पिछड़ी जाति महिला-नौ। पिछड़ी जाति-16. महिला-16.- सरोजनीनगर ब्लाक - 47
अनुसूचित जाति महिला-चार सीट। अनुसूचित जाति-आठ। अनुसूचित जाति महिला-चार। पिछड़ी जाति-आठ। महिला-आठ। - मलिहाबाद-67 ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति महिला-छह। अनुसूचित जाति-दस। पिछड़ी जाति महिला-छह। पिछड़ी जाति-12. महिला-11. - गोसाईगंज ब्लाक-76 ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति महिला-सात। अनुसूचित जाति-12. पिछली जाति महिला-सात। पिछड़ी जाति-13. महिला-12 - काकोरी ब्लाक-47 ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति महिला-पांच। अनुसूचित जाति-आठ। पिछड़ी जाति महिला-चार। पिछड़ी जाति-आठ। महिला-सात। - मोहनलालगंज-78 ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति महिला-सात। अनुसूचित जाति-12. पिछड़ी जाति महिला-सात। पिछड़ी जाति-14. महिला-12. ब्लाक प्रमुख की आठ सीटों में केवल दो सामान्य सीटें - श्रेणी बीकेटी- अनुसूचित जाति मलिहाबाद-महिला मोहनलालगंज-अनारक्षित गोसाईगंज-पिछड़ी जाति सरोजनीनगर-अनुसूचित जाति माल-अनुसूचित जाति महिला काकोरी-पिछड़ी जाति महिला चिनहट-अनारक्षित ------------------- - 25 सीटों में से 19 आरक्षण श्रेणी में जिला पंचायत सदस्यों में छह सीट ही सामान्य होंगी। चिनहट वार्ड 1- सामान्य। बीकेटी वार्ड दो-सामान्य। बीकेटी वार्ड तीन-सामान्य। बीकेटी वार्ड चार-पिछड़ी महिला जाति। बीकेटी वार्ड पांच अनुसूचित जाति। बीकेटी माल वार्ड छह-पिछड़ी महिला जाति । माल वार्ड सात-अनुसूचित जाति। माल वार्ड आठ -अनुसूचित जाति। माल मलिहाबाद वार्ड नौ -अनुसूचित जाति महिला। मलिहाबाद वार्ड दस-महिला।मलिहाबाद वार्ड 11-सामान्य।
मलिहाबाद वार्ड 12- अनुसूचित जाति। काकोरी वार्ड-13 पिछड़ी जाति । काकोरी वार्ड-14 पिछड़ी जाति। काकोरी-सरोजनीनगर वार्ड 15-महिला। सरोजनीनगर वार्ड 16-महिला। सरोजनीनगर वार्ड 17-सामान्य। मोहनलालगंज 18 और 19- अनुसूचित जाति महिला। मोहनलालगंज-20 पिछड़ी जाति, मोहनलालगंज 21- अनुसूचित जाति महिला। गोसाईगंज 22 अनुसूचित जाति। मोहनलालगंज-गोसाईगंज 23- सामान्य। गोसाईगंज 24 अनुसूचित जाति। गोसाईगंज 25 पिछड़ी जाति।