बारिश की बेरूखी जारी, फैजुल्लागंज में फिर नाव चलने की बारी
- शुक्रवार दोपहर बारिश बंद होने से मिली आंशिक राहत
- कई अन्य इलाकों में भी हुआ जलभराव, लोग घरों में कैद LUCKNOW: लगातार हुई बारिश से एक बार फिर फैजुल्लागंज समेत शहर के कई इलाके जलभराव की चपेट में आए। सर्वाधिक खराब स्थिति फैजुल्लागंज के कई इलाकों में देखने को मिली। यहां हर तरफ पानी भरने से लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर होना पड़ा। भले ही अभी हालात नाव चलने जैसे न हुए हों लेकिन अगर एक बार फिर से लगातार बारिश हुई तो पिछले साल की तरफ इस इलाके में फिर से नाव चलने लगेंगी। निगम प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई राहत के इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिससे जनता आक्रोशित है। इन इलाकों में स्थिति भयावहफैजुल्लागंज के अंतर्गत गाजीपुर, दाउद नगर, मामा कॉलोनी, लोहरामऊ, मिलत नगर और जगत विहार समेत कई अन्य इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। आलम यह है कि लोग घरों से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं। अगर समय रहते जलनिकासी के इंतजाम नहीं किए गए तो एक दो दिन के अंदर नाव चलवाने की मजबूरी हो जाएगी।
यहां भी हर तरफ पानीसरोजनी नगर-द्वितीय वार्ड 9 के आजाद नगर और तपोवन नगर में भी जलभराव की स्थिति भयावह है। यहां की गलियों में लोगों की कमर तक पानी भरा हुआ है। इलाके के लोगों की माने तो पहले भी इसी समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों से लेकर निगम अधिकारियों से शिकायत तक दर्ज कराई गई लेकिन नतीजा सिफर रहा।
पॉश एरिया भी नरक शहर के पॉश एरिया में भी जलभराव की स्थिति सामने आई है। गोमतीनगर में विनय खंड चार में जलभराव की समस्या सामने आई है। आलम यह है कि घरों के सामने पानी भरने से हर कोई परेशान है। पुराने लखनऊ में भी जलभराव पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस्माइलगंज वार्ड के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों जैसे सुरेंद्र नगर, मुलायम नगर में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से भारी जलभराव हुआ है। नीलगिरी कॉम्प्लैक्स के पास, इंदिरा नगर, आलमबाग, आशियाना, कल्याणपुर, विकास नगर इत्यादि में भी जलभराव की समस्या आई। सबस्टेशनों में भी भरा पानी आवासीय इलाकों के साथ-साथ राजाजीपुरम पावर हाउस, अपट्रॉन पावर हाउस, गहरू पावर हाउस एवं तालकटोरा पावर हाउस में भी पानी भरने से हालात बेहद नारकीय रहे। सबस्टेशन परिसरों में पानी भरने से उपभोक्ता भी परेशान हुए। रात में गई बिजली, सुबह आईऐशबाग डिवीजन के अंतर्गत आने वाले एरिया खजुहा में गुरुवार देर रात बिजली गुल हुई। तार टूटने के कारण गुल हुई बिजली शुक्रवार सुबह करीब दस बजे जाकर सुचारू हुई। रात से लेकर सुबह तक बिजली न आने के कारण लोगों को पानी की बूंद-बूंद के लिए भी संघर्ष करना पड़ा। इसी तरह बी ब्लॉक इंदिरानगर में भी करीब दो से तीन घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। सेक्टर 19 इंदिरा नगर और रश्मि खंड में भी बिजली की आंख मिचौली जारी रही।
फुंक गया ट्रांसफॉर्मर सेक्टर डी, एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड में रहने वाले लोगों को भी बिजली संकट का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह पांच बजे के आसपास ट्रांसफॉर्मर फुंक गया, जिसकी वजह से लोगों की नींद में खलल पड़ा। सुबह करीब साढ़े आठ बजे के आसपास सप्लाई नॉर्मल हुई। इसी तरह दोपहर के वक्त डालीगंज एरिया में भी करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही। एनेक्सी के सामने गिरा पेड़ बारिश व तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने की भी समस्या सामने आई। एनेक्सी भवन के सामने पेड़ गिरने से ट्रैफिक की रफ्तार भी प्रभावित हुई। इसी तरह रिंग रोड पर भी दो प्वाइंट पर पेड़ गिरे। वर्जनजलनिकासी के कोई इंतजाम न होने से एक बार फिर से इलाके में जलभराव की समस्या सामने आई है। इससे जनता परेशान है। नगर निगम में कई बार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
जगलाल यादव, पार्षद, फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड बोली जनता एक बार फिर से जलभराव की समस्या सामने आई है। घरों के सामने पानी भरने से हालात बेहद खराब है। अभी तक जलनिकासी के कोई इंतजाम नहीं हुए हैं। उमाशंकर चौरसिया, आजाद नगर सड़क पर पानी भर जाने से लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए हैं। अगर बारिश न रूकी तो हालात बेहद खराब हो जाएंगे। जिम्मेदारों को इस तरफ ध्यान देना होगा। अशोक कुमार ओझा, आजाद नगर कपूरथला चौराहे पर हुआ गढ्डा कपूरथला चौराहे पर एक बार फिर से गहरा गढ्डा हो गया है। गढ्डे की गहराई करीब बीस फिट बताई जा रही है। मुख्य मार्ग पर गढ्डा होने से वाहन सवार खासे परेशान हैं। इसी तरह अंबेडकर यूनिवर्सिटी से उतरेठिया वाली सर्विस रोड पर नाला भरने से कई वाहन पलट गए। संयोग से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।