- ऑनलाइन माध्यम से घर बैठ लोगों ने देखी रामलीला

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख: श्रीराम लीला समिति ऐशबाग के तत्वावधान में चल रही रामलीला के तीसरे दिन सोमवार को राम वन गमन प्रसंग ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया। इसके अलावा भक्तों ने जनकपुरी से अयोध्या प्रस्थान, राम राज्याभिषेक की घोषणा, मंथरा कैकेई संवाद, कैकेई दशरथ संवाद आदि प्रसंगों का घर बैठे ऑनलाइन मजा लिया।

शानदार नृत्य प्रस्तुति

रामलीला के मंचन से पूर्व कलाकारों ने गणेश वंदना घर में पधारो गजानन पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद दशरथ के जन्मे ललनवा रामनवमी के दिनवा और चिहू चिहू बोले चिरेयन के बोल और देवी गीत मेरी पूजा कर स्वीकार पर भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। वहीं वागीशा पंत ने जो दिन उठ गयो मेरो हाथ पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया।

और श्रीराम चल दिए वन

सोमवार को ऑनलाइन रामलीला प्रसारण में सबसे पहले जनकपुरी से अयोध्या प्रस्थान लीला हुई। जहां सीता स्वयंवर के बाद राम-सीता के साथ लक्ष्मण भाइयों समेत अयोध्या पहुंचते हैं। अयोध्या पहुंचने पर सभी में हर्ष की लहर छा जाती है और प्रजा राम को अपना राजा मानने लगती है। जिसके बाद राजा जनक राम के राज्याभिषेक की घोषणा करते हैं। इसके साथ ही मंथरा-कैकेई संवाद, कैकेई दशरथ संवाद और राम वनवास की लीला दर्शकों के सामने प्रस्तुत की गई।

बाक्स

काव्य संगम का आयोजन

राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से कमलेश मौर्य मृदु की अध्यक्षता और मंजुल मंजर के मंच संचालन में काव्य संगम का आयोजन किया गया। जिसमें रवींद्र पांडे, योगेश चौहान, राघवेंद्र मिश्र प्रणय, दीप्ती दीप और प्रियांशू वात्सल्य ने अपनी भक्तिपूर्ण कविताओं से श्रोताओं को भाव विभोर किया।

Posted By: Inextlive