- ऑनलाइन रामलीला का लोगों ने उठाया लुत्फ

LUCKNOW: ऐशबाग श्रीराम लीला समिति के रामोत्सव के दूसरे दिन रविवार को विश्वामित्र का जनकपुरी आगमन, धनुषयज्ञ, सीता स्वयंवर और राम-सीता विवाह लीला ने दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने इन सभी प्रसंगों को ऑनलाइन देखा।

नृत्यनाटिका ने जीता दिल

रामलीला के दूसरे दिन शुरुआत से पहले कलाकारों ने गणेश पंचाक्षर स्रोत पर नृत्य प्रस्तुत कर विघ्न विनाशक के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। इसके बाद शिव स्तुति पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को शांत व रौद्र रूप के दर्शन कराए। वहीं दुर्गा स्तुति और हनुमान चालीसा की नृत्यवत मनोरम प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।

श्रीराम का विवाह

दूसरे दिन लाइव ऑनलाइन रामलीला की शुरुआत विश्वामित्र के जनकपुरी आगमन से हुई। इसके बाद धनुषयज्ञ, सीता स्वयंवर और राम-सीता विवाह लीला हुई। जैसे ही श्रीराम ने स्वयंवर में शिव धनुष तोड़ा आकाश से सभी देवताओं ने श्रीराम और मां सीता पर पुष्प वर्षा की।

बाक्स

कवि गोष्ठी का आयोजन

रामोत्सव की दूसरी संध्या का अगला आकर्षण अमृतयान कवि गोष्ठी रही। जिसमें डॉ। अशोक अज्ञानी, मनीष मगन, शुभेंद्र सिंह, सौम्या तिवारी, अनिल वर्मा ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को भक्ति रस का परिचय कराया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष हरीशचंद्र अग्रवाल, सचिव पं। आदित्य द्विवेदी, प्रमोद अग्रवाल, सर्वेश अस्थाना, रामोत्सव नृत्य नाटिका के संयोजक मयंक रंजन आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive