अभियान के दौरान दुर्गमा रेस्टोरेंट से 10 हजार रशना चाट से 15 हजार रायल कैफे से 40 हजार मां दुर्गमा रेस्टोरेंट से 10 हजार चिकन रेस्टोरेंट से 10 हजार व अन्य छोटी दुकानों से 37 हजार जुर्माना वसूलने के साथ लगभग 150 किलोग्राम प्रतिबन्धित पॉलिथिन एवं प्लास्टिक जब्त की गई।


लखनऊ (ब्यूरो)। सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू किए जाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के आदेशानुसार निगम के सभी आठ जोन में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान गुरुवार को चले अभियान में कई प्रतिष्ठानों से पॉलीथिन जब्त करने के साथ ही जुर्माना भी वसूल किया गया।150 किलो पॉलीथिन जब्त की गईजोनल अधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में लालबाग से नावेल्टी चौराहे से हजरतगंज चौराहे तक प्रतिबन्धित पॉलिथिन के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुर्गमा रेस्टोरेंट से 10 हजार, रशना चाट से 15 हजार, रायल कैफे से 40 हजार, मां दुर्गमा रेस्टोरेंट से 10 हजार, चिकन रेस्टोरेंट से 10 हजार व अन्य छोटी दुकानों से 37 हजार जुर्माना वसूलने के साथ लगभग 150 किलोग्राम प्रतिबन्धित पॉलिथिन एवं प्लास्टिक जब्त की गई।15 हजार से ज्यादा जुर्माना वसूला


जोनल अधिकारी जोन दो अरुण कुमार चौधरी के नेतृत्व में राजेन्द्र नगर, अंबेडकर नगर एवं चारबाग में साईं भोजनालय, गुरुनानक मार्केट, नत्था तिराहा, रेवड़ी मार्केट एवं मेट्रो स्टेशन के पास चलाये गए अभियान के तहत लगभग 25 किग्रा प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलीथिन जब्त कर 15 हजार 400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसी तरह जोन तीन जोनल अधिकारी अंबी बिष्ट के नेतृत्व में कपूरथला चौराहा से जोनल कार्यालय तक एवं आसपास एरिया में चले अभियान में 19 चालान करते हुए लगभग 8 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलीथिन जब्त कर 10 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला। इसी तरह जोन चार में हुसडिय़ा चौराहा, चिनहट एवं पत्रकार पुरम चौराहे पर विशेष अभियान के तहत लगभग छह किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलीथिन जब्त कर छह हजार का जुर्माना वसूला गया।यहां भी हुई कार्रवाई

जोन छह में गढी पीर खा, मल्लाहीटोला प्रथम, आचार्य नरेन्द्र देव, बालागंज, अंबरगंज, कन्हैयामाधवपुर प्रथम इत्यादि इलाकों में चले अभियान में 12.5 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलीथिन जब्त कर 8 हजार का जुर्माना वसूला गया। जोन सात में इस्माइलगंज प्रथम, शंकरपुरवा द्वितीय, मैथलीशरण गुप्त एवं शंकरपुर प्रथम वार्ड में सलमान मार्केट, टेढ़ी पुलिया, पॉलिटेक्निक व खुर्रमनगर, पिकनिक स्पॉट रोड पर चले अभियान में 8.5 किग्रा प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलीथिन जब्त कर 16 हजार 470 का जुर्माना वसूला गया। जोन आठ में पराग डेयरी, पावर हाउस चौराहा एवं हिन्द नगर बारा बिरवा मार्केट में चले अभियान में 38 हजार का जुर्माना वसूल किया गया। नगर निगम के अंतर्गत समस्त आठ जोन में चले अभियान के तहत लगभग 226 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलीथिन जब्त कर लगभग 2 लाख 15 हजार 970 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Posted By: Inextlive