- जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में युगांत शेखर बने फर्राटा चैंपियन

रुष्टयहृह्रङ्ख : एथलीट युगांत शेखर सिंह ने जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन सीनियर कैटेगिरी में डबल धमाल मचाया। लॉकडाउन के दस महीने बाद केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हो रही चैंपियनशिप का आखिरी दिन युगांत शेखर सिंह के नाम रहा। जिन्होंने 100 मीटर रेस में 10:81 सेकंड का समय निकालते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जिला एथलेटिक्स में ये एक रिकॉर्ड है। इसके साथ ही युगांत ने पुरुष लंबी कूद में 5.92 मीटर की छलांग लगाते हुए पहला स्थान हासिल किया।

अर्पण सिंह का भी जलवा

पुरुष वर्ग में ही अर्पण सिंह ने भी दोहरे स्वर्ण पदक जीते। अर्पण ने डिस्कस थ्रो में 26.89 मीटर और जेवलिन थ्रो में 50.85 मीटर थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरी ओर महिला वर्ग के थ्रो इवेंट में जोया ने दोहरे स्वर्ण पदक जीते। जोया ने शॉटपुट में 6.61 मीटर थ्रो किया। इसके बाद जेवलिन थ्रो में 16.41 मीटर थ्रो के साथ जोया अव्वल रही। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गुडि़या 14:10 सेकेंड का समय निकाल कर फर्राटा चैंपियन बनीं। समापन समारोह में चीफ गेस्ट विवेक सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव बीआर वरुण, सीनियर प्लेयर आरएस बिंद्रा सहित जिला संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व आज के इवेंट का शुभारंभ डॉ। बीके सिंह ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करके किया।

गोल्ड मेडल

पुरुष : अर्पण सिंह (डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो), देव आशीष वर्मा (शॉटपुट), युगांत शेखर सिंह (लम्बी कूद, 100 मी.दौड़)

महिला: सेजल बनौधा (डिस्कस थ्रो) जोया (शॉटपुट, जेवलिन थ्रो), सुनीता सोनकर (लम्बी कूद), गुडि़या (100 मी। दौड़)

Posted By: Inextlive