राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।


मेरठ ( ब्यूरो)। वेंक्टेश्वरा समूह के मेरठ एवं गजरौला परिसर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर युवाओं को नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। साथ ही स्वदेशी को अपनाने और क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया मिशन में योगदान की अपील की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ समूह चेयरमैन डॉ। सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ। राजीव त्यागी, प्रो। पीके। भारती, कुलसचिव पीयूष पाण्डे, निदेशक डॉ। प्रताप सिंह आदि ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। गांधीवाद के बारे में बताया


इस दौरान समूह चेयरमैन डॉ। सुधीर गिरि ने कहा कि गांधी कोई व्यक्ति या व्यक्तित्व मात्र नहीं है। वे एक सशक्त राष्ट्रवादी विचारधारा है। राष्ट्रवाद और गांधीवाद एक दूसरे के समपूरक हैं। गांधी जी के आदर्शों से ही भारत एक शान्ति, सदभाव एवं विश्व बन्धुत्व वाला सशक्त राष्ट्र बन सकता है। समारोह को प्रतिकुलाधिपति डॉ। राजीव त्यागी, कुलपति प्रो। पीके भारती, कुलसचिव डॉ। पीयूष पाण्डे, मेरठ परिसर निदेशक डॉ। प्रताप सिंह ने भी सम्बोधित किया।

छात्रों को दिलाई शपथ इस दौरान जीवन को हां, ड्रग्स को ना विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। साथ ही पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, जागरुकता रैली निकाली गई। छात्रों को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। ये लोग रहे मौजूद


इस अवसर पर संयुक्त कुलसचिव डॉ। राजेश सिंह, डॉ। राकेश यादव, डॉ। सीपी कुशवाहा, अलका सिंह, डॉ। बीसी। दुबे, डॉ। संजय तिवारी, विकास कौशिक, डॉ। एसएन साहू, डॉ। योगेश्वर शर्मा, अरूण गोस्वामी, एसएस बघेल, ब्रजपाल सिंह, दीपक कुमार, डॉ। विपिन चौहान, डॉ। विवेक सचान, डॉ। ऐना ब्राउन, मारूफ चौधरी, अभिनव राणा आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive