Meerut: सीसीएस यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन के लिए नॉमिनेशन गुरुवार को हुए. टोटल 54 कैंडीडेट्स ने नॉमिनेशन किया. इनमें से प्रेसीडेंट पद के लिए 16 वाइस प्रेसीडेंट के लिए 12 जनरल सेकेट्री के लिए 15 ज्वाइंट सेकेट्री के लिए छह और ट्रेजरार पद के लिए पांच कैंडीडेट्स ने अपनी दावेदारी पेश की. नॉमिनेशन के दौरान कैंपस के बाहर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें शांत कराया. कैंपस में भी सभी कैंडीडेट्स ने भारी जुलूस और शक्ति प्रदर्शन के साथ पर्चा भरा. नाम वापसी और स्क्रूटनी के बाद अंतिम रूप से उम्मीदवारों की लिस्ट लगाई जाएगी.


भारी सिक्योरिटीपिछले साल की अव्यवस्था से सबक लेते हुए कैंपस में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसके चलते कोई भी प्रत्याशी कैंपस के भीतर अपनी सीमाएं नहीं लांघ सका। जानकार बताते हैं कि आज तक यूनिवर्सिटी में कभी भी इतनी सेना नहीं लगाई गई है। हालांकि ये एक संयोग है कि सरधना के माहौल के चलते जिले में अतिरिक्त अर्धसैनिक बल मौजूद है। इस दौरान मेन गेट से नामांकन स्थल तक सीआरपीएफ, एसएसबी, आरएएफ के जवान हथियारों से लैस मुस्तैद रहे।एनएसयूआई वाले खदेड़ेहालांकि सुबह के समय कैंपस के बाहर मौजूद छात्र गुटों ने नारेबाजी करते हुए बल प्रदर्शन करने का प्रयास किया, लेकिन जब एनएसयूआई के कार्यकर्ता कैंपस के गेट पर पहुंचे तो सुरक्षा बलों ने उन्हें लाठी डंडों की सहायता से खदेड़ दिया। इस दौरान कईयों को चोट भी आई और कुछ बाइक भी गिर गई।लडक़ी को जड़ दिया थप्पड़


इसी दौरान कैंपस के गेट पर एक स्टूडेंट ने अपनी साथी स्टूडेंट को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद लडक़े को पुलिस उठाकर ले गई। दरअसल लडक़ी और लडक़ा पहले गर्ल फ्रेंड-ब्वाय फ्रेंड थे। लेकिन बाद में लडक़ी ने लडक़े से संबंध खत्म कर लिए। लडक़ा सिर्फ यही जवाब लेने आया था कि वो उससे नाराज क्यों है। लेकिन जब लडक़ी ने जवाब नहीं दिया तो भीड़ के सामने ही लडक़े ने उसको थप्पड़ जड़ दिया।हो गई देरनॉमिनेशन सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक होना था, लेकिन पहला नॉमिनेशन पौने ग्यारह बजे हुआ। हालात ये रहे कि कैंडीडेट नॉमिनेशन टाइम के दौरान अपने डाक्यूमेंट पूरे कराने के लिए भाग दौड़ करते रहे, जिस कारण ढाई बजे तक भी नामांकन हुए।सपा वालों ने लगाई अक्लसपा कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई वालों की तरह कैंपस गेट के बाहर हंगामा नहीं किया। उन्होंने बड़ी चालाकी से कैंपस के भीतर ही फूल मालाएं पहुंचाई, जिसके बाद सभी कैंडीडेट दलबल के साथ मालाएं पहनकर सर छोटू राम कॉलेज और हॉस्टल की तरफ से जुलूस निकलते हुए मेन गेट पर पहुंचे। यहां पर पुलिस बल ने उन्हें जुलूस निकालने से मना किया तो सभी पुलिस से उलझ गए। छात्रों का तर्क था कि जुलूस में कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं है सभी कैंपस के स्टूडेंट हैं और सभी के पास आई कार्ड हैं, जिसके बाद प्रशासन भी उनको कुछ नहीं कह पाया। बिना आई कार्ड वालों को पुलिस ने बाहर का रास्ता दिखा दिया।लिंगदोह का पूरा इस्तेमाल किया

लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को यूज करते हुए यूनिवर्सिटी ने करीब 38 स्टूडेंट्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मेडिकल थाने में छात्रों के खिलाफ दर्ज 35 मामलों की डिटेल भी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नामांकन स्थल के बाहर लगा दी थी। किस पद पर कितने उम्मीदवारप्रेसीडेंट - 16वाइस प्रेसीडेंट - 12जनरल सेकेट्री - 15ज्वाइंट सेकेट्री - 6ट्रेजरार - 5टोटल - 54टोटल गल्र्स कैंडीडेट - 7ये होंगे समीकरणकैंपस में भले ही जातिविहीन चुनाव कराने की बात कही जा रही हो, लेकिन यूनिवर्सिटी अधिकारी भी कैंपस में जाति बिरादरी के हिसाब से स्टूडेंट्स की संख्या तय कर रहे हैं। कैंपस के एक अधिकारी की माने तो टोटल वोटर्स में 55 परसेंट ओबीसी, 25 परसेंट एससी एसटी है। जबकि गल्र्स की संख्या 40 से 45 परसेंट है। इसी के बेस पर चुनाव लडऩे की तैयारी की जा रही है। ओबीसी में भी जाट और गुर्जरों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके अलावा दलितों की वोट भी करीबन पंद्रह से बीस परसेंट बताई जा रही है।

Candidate -  Class and SubjectPresidentRavi Kumar - M.A। III Sem.    HistoryVijay Ratnam - B.Tech। 7th Sem    MEVikas Kumar - B.Tech। 7th Sem    MEDeepak Panwar - BA.,LLB I Sem.    LawSanjay Kr। Yadav - B.Tech। 7th Sem.    EC


Ayush Panwar - M.A। 1st Sem.    HistoryAnil Kumar Tomar - MA। 1st Sem.    HistoryMonika Gupta - B.Tech। 7th Sem.    ITArchana Chaudhary - MBA 3rd Sem।      MBAMayank Chaudhary - MJMC 1st Sem.    MJMCAvinash Kr। Gupta - B.Tech  VII Sem.    EIAshwani Kumar - MHRD 1st Sem.    PsychologyAmrish Kumar - M.A। 1st Sem.    HistoryVinit Kumar - B.Tech। 7th Sem.    Ag।Pushpendra Pratap Singh - B.Tech.7th Sem    Mech।Sonu Kumar - B.Tech। 5th Sem.    Ag।Vice PresidentDivya Sahgal - B.Tech VII th Sem    ITSudesh Kr। Upadhyay - M.A./M.Sc। 1st Sem.    GeographyNeha Tyagi - M.Sc। 2nd  Sem.    BiotechnologyAlka Mashi - M.Sc। 3rd Sem.    Home ScienceAnkur Kariyana - MBA(IB)  III rd Sem.    MBA(IB)Atul Kumar - M.A। 1st Sem.    EconomicsAnkit Mavi  - BA., LLB 1st Sem.    LawMonika Gupta - B.Tech 7th     ITArchana Chaudhary - MBA 3rd Sem.    MBASandeep Yadav - B.Tech। 7th Sem.    Chem।Riya Garg - MCA 1st Sem.    MCAMeenu - M.Phil 1st Sem.    SociologyGeneral Secretary    Monu Yadav - MBA 3rd Sem    MBANitin Kumar - MBA 3rd Sem    MBARavi Kumar - MA। 3rd Sem.    HistoryRahul Kumar - BA.,LLB 1st Sem.    Law
Ayush Panwar - M.A.1st Sem.    HistorySudesh Kr। Upadhyay - M.A/ M.Sc.    GeographyPankaj Kumar - M.Sc। 1st Sem.    Zoology /ToxicologySachin Kumar - M.A 3rd Sem.    Pol। ScienceKunwar Saurabh Singh - MHRD 1st Sem.    PsychologyDil Bahar Ahmed - B.Tech 7th Sem    MERohit Kumar Banga - MCA 3rd Sem.    MCAVineet - MBA 1st Sem.    MBATej Bahadur Singh - MHRD 1st Sem.    PsychologyAshwani Kuamr  - MHRD 1st Sem.    PsychologyAnkit Kumar  - BA., LLB 1st Sem.    LawJoint SecretaryPankaj Kumar Maurya - B.Tech। 7th Sem.    Ag।Abhishek Bharti - B.Tech। 5th Sem.    ECKaritikey Dubey - B.Tech.5th Sem.    CETej Bahadur Singh - MHRD 1st Sem.    PsychologySonu Kumar - B.Tech। 5th Sem.    AgRiya Garg - MCA 1st Sem.    MCATreasurerSaurabh Sharma    - B.Tech। 5th Sem।     MEDevbrat Singh    - B.Tech। 5th Sem.    MEMohd। Rashid Khan - B.Tech। 3rd Sem.    CHSanjay Kumar Yadav - B.Tech। 7th Sem.    ECRiya Garg - MCA 1st Sem.    MCA

Posted By: Inextlive