लखनऊ (ब्यूरो)। मतदान से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह ने लखनऊ में अपनी ताकत का अहसास कराया। कार्यकर्ताओं के उत्साह और लंबे जुलूस के बाद राजनाथ ङ्क्षसह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जुलूस में चल रहे राजनाथ ङ्क्षसह के रथ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सवार थे, जो भगवा रंग की टोपी पहने और हाथ में लकड़ी से तैयार कमल का फूल लिए हुए थे। उनके बगल में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर ङ्क्षसह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र पांडेय, केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री कौशल किशोर, यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य डा। दिनेश शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुंधाशु त्रिवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद थीं।

खास तरह का रथ

सुबह 10.20 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह नामांकन जुलूस में शामिल होने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे और खास तरह से बने रथ में सवार हुए। उत्तरी क्षेत्र से विधायक डॉ। नीरज बोरा की तरफ से पुष्प वर्षा का इंतजाम था। विधायक योगेश शुक्ला के अलावा ईसाई समाज, ङ्क्षसधी समाज, साहू समाज, पर्वतीय समाज, बंगाली समाज, रेलवे कर्मचारी यूनियन, शिया समुदाय के अलावा व्यापारी और सामाजिक संगठनों की तरफ से स्वागत मंच बनाए गए थे।

मुस्लिमों ने भी किया स्वागत

अंबर फाउंडेशन के बैनर पर मुस्लिम समाज के लोग भी हलवासिया मार्केट के सामने जुटे थे। इसी तरह पसमांदा मुस्लिम दलित महासभा के बैनर पर भारी संख्या में मुसलमान भी स्वागत करने पहुंचे थे।

सीएम ने जाम से राहत दिलाई

हजरतगंज की सड़क पर भारी भीड़ से वाहनों का जाम लग गया, जिसके चलते राजनाथ ङ्क्षसह का रथ काफी धीरे चल रहा था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने माइक हाथ में लेकर कहा कि नंबर एक का जो रथ है, वह तेजी से आगे बढ़े, आगे बढ़वाओ, तेजी से आगे बढ़वाओ। मुख्यमंत्री के इतना कहते ही आगे चल रहे रथ ने रफ्तार बढ़ाई। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री और मोहनलालगंज सीट से भाजपा उम्मीदवार कौशल किशोर जुलूस भी नामांकन जुलूस में शामिल होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।

कुल 7 नामांकन हुए फाइल

लोक सभा सामान्य निर्वाचन व विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि सोमवार को लोकसभा लखनऊ में चार नामांकन और मोहनलालगंज लोकसभा में तीन नामांकन दाखिल किए गए। इसके अतिरिक्त लखनऊ लोकसभा में 23 नामांकन पत्रों का वितरण किया गया। लखनऊ पूर्व विधानसभा में उप निर्वाचन हेतु छह नामांकन पत्रों का वितरण किया गया।

दाखिल नामांकन पत्रों का विवरण

लोकसभा लखनऊ

-भारतीय जनता पार्टी से राजनाथ सिंह

-सरवर पार्टी से सरवर अली

-मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल से कपिल मोहन चौधरी

-हिंदू समाज पार्टी से गौरव वर्मा

लोकसभा मोहनलालगंज

-भारतीय जनता पार्टी से कौशल किशोर

-राष्ट्रीय समाज पक्ष से बृजेश कुमार विक्रम

-पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेट) से श्याम लाल