सोशल मीडिया पर बढ़ गई थी लोगों की गतिविधि

एक-दूसरे को शांति और भाईचारा कायम करने का दिया संदेश

Meerut। अयोध्या मसले पर एक ओर जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर में अलर्ट था। तों वहीं शहरवासियों ने सोशल मीडिया पर आपसी सद्भाव की अपील की। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर शनिवार को हर किसी की निगाहें थी। फैसला आने के बाद सोशल मीडिया पर शहरवासियों की गतिविधि भी बढ़ गई। हालांकि, लोग उत्साहपूर्ण कमेंट से बचते रहे और शहरवासियों के बीच आपसी सौहार्द कायम करने के संदेश दिए।

शांति की अपील

शहरवासियों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिवट्र पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर शांति की अपील भी की। शुक्रवार देर रात जब खबर आई कि अयोध्या मामले पर शनिवार को फैसला आएगा। तभी से सोशल मीडिया पर लोग सौहार्द को संदेश देने लगे। पुलिस प्रशासन के साथ साथ आम लोग भी फेसबुक और व्हाट्सऐप के जरिए लोगों से अपील करने लगे कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखे, शांति से सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वीकार करें। किसी भी तरह की अफवाह से बचे। स

Posted By: Inextlive