कैंट बोर्ड की ओर से चुनाव की तैयारियां चल रहीं हैं। इसके तहत वोटर लिस्ट को अपडेट किया जा रहा है।

केस-1 : उम्र ही बदल दी
वार्ड आठ की लिस्ट में जुबलीगंज मोहल्ले की प्रियंका ने वोटर लिस्ट में उम्र्र की आपत्ति जताई है। उनकी उम्र 22 साल है और सूची में 42 कर दी गई है।
केस 2 : नाम में बदलाव
वार्ड छह में धर्मपुरी में रहने वाली शिवानी का नाम लिस्ट में शिवम लिखा हुआ है, इसके लिए बोर्ड में आपत्ति दर्ज की गई है।

मेरठ ब्यूरो। कैंट बोर्ड की ओर से चुनाव की तैयारियां चल रहीं हैं। इसके तहत वोटर लिस्ट को अपडेट किया जा रहा है। इन दिनों वोटर लिस्ट में नाम को लेकर कैंटवासियों ने खूब आपत्तियां जताई हैं। लिस्ट देखने के बाद वोटर ऑब्जेक्शन कर रहे हैं। ऐसे में किसी के नाम और किसी की उम्र में फेरबदल दिख रहा है। इसके अलावा मृतक को जीवित और जीवित को मृतक भी दर्शाया गया है। इसको भी ठीक किया जा रहा है।
आज आखिरी दिन
हालांकि, वोटर लिस्ट में आपत्ति दर्ज कराने का आज आखिरी दिन है। कैंट बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार के बाद किसी की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इन आपत्तियों की सुनवाई 13 और 14 मार्च को होगी।अभी तक 688 आपत्तियां आ चुकी हैं।
जवान को बुजुर्ग दर्शाया
कैंट बोर्ड की ओर से जारी वोटर लिस्ट कई खामियां नजर आ रही हैं। ऐसे में करीब 102 की आपत्ति ऐसी है जिनमें जो परिवार के सदस्य मृतक हैं, लेकिन उनका जीवित दर्शाया गया है। वहीं, जो जीवित हैं, उनका वोटर लिस्ट में नाम नहीं है। वहीं 183 ऐसे वोटर है जिनकी उम्र गलत लिखी हुई उनको सही करवाने की आपत्तियां कैंट में आ रही है। इन सभी की सुनवाई के लिए कैंट ने दो दिन का समय दिया है।
आर्मी पर्सन के अधिक आवेदन
कैंट बोर्ड के चुनाव को लेकर आम लोगों के साथ सैन्य क्षेत्र के लोगों की रूचि बढऩे लगी है। अभी बोर्ड ने तीन दिनों का समय वोटर लिस्ट में वोट बनने के आवेदन तो 1746 जमा किए गए थे। इधर सैन्य क्षेत्र में रहने वाले सैनिकों व अधिकारियों के 2772 आवेदन जमा किए गए है। अब उन सभी आवेदनों का ब्यौरा सीईओ ज्योति कुमार ने जारी कर वार्ड वार चस्पा कर दिया है। दस मार्च तक इन आवेदनों की आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है, उसके बाद 13 व 14 को आपत्तियों की सुनवाई होगी।
नहीं दिख रही सूची
दरअसल, वोटर लिस्ट वार्ड व मोहल्ला वाइज बोर्ड की वेबसाइट पर है। जिसके अनुसार 27, 897 वोटर हैं, बाकी वार्ड पांच का तहसील कम्पाउंड मोहल्ला की वोटर लिस्ट दिख नहीं रही हैं, जिसको मिलाकर करीब 31 हजार वोटर होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

सूची के अनुसार वार्ड वाइज वोटर
वार्ड 1- टोटल-1686
बंगला क्षेत्र- 395
आरए बाजार- 1291

वार्ड-2 टोटल- 5048
बकरी मोहल्ला - 1072
बंगला क्षेत्र 131
घोसी मोहल्ला- 2123
हंडिया मोहल्ला-1722

वार्ड -3 टोटल - 3723
बंगला क्षेत्र-295
जामुन मोहल्ला-1451
मैदा मोहल्ला- 981
बकरी मोहल्ला- 996

वार्ड -4 टोटल-5064
चाणक्य पुरी- 1326
कबाड़ी बाजार- 1345
रंगसाज मोहल्ला- 631
रविंद्र पुरी- 1762


वार्ड -5 टोटल 2752
अलीमपुर- 151
दालमंडी- 930
एमईएस कॉलोनी बंगला - 233
स्वराजपुरी- 900
चंद्रगुप्त पुरी- 538
तहसील कम्पाउंड - शो नहीं हो रहा है।

वार्ड -6 टोटल-3464
अरविंदपुरी- 865
बंगला क्षेत्र- 248
सिटी स्टेशन- 221
धरमपुरी - 728
चौक बाजार- 124
दुर्गाबाड़ी मोहल्ला- 545
रंजीतपुरी- 733

वार्ड- 7 टोटल- 2553
ग्रास मंडी- 214
शिवाजी कालोनी- 440
बंगला क्षेत्र- 34
टंडेल मोहल्ला- 1899


वार्ड - 8 टोटल- 3604
जुबली गंज- 1532
कैराई गंज- 1316
लेखनगर- 453
रेलवे स्टेशन- 303

वोटर लिस्ट में मेरे नाम में गड़बड़ी है। किसी युवक का नाम लिखा है। इसको लेकर मैने आपत्ति दर्ज कराई है। ये गलती पिछली बार भी हो गई थी।
शिवानी
मेरी दादी का नाम आज तक सूची में है जबकि वो अब हैं ही नहीं, उनका नाम भी सूची में डाला हुआ है।
अनुराधा
मेरी उम्र अधिक लिखी हुई है। जबकि बहुत कम है। मुझे जवान से बुजुर्ग बना दिया गया है। ऑनलाइन जो पहले सूची है। उसमें चेक किया है, अब आपत्ति दी है।
प्रियंका
वोटर लिस्ट में ऑनलाइन नाम गलत है, अब उसको ठीक करवाने के लिए अप्लाई किया है।
प्रिया

Posted By: Inextlive