शहर में चेन लुटेरों का आतंक
- सुबह होते ही बाइक सवार लुटेरों ने लूटी दो चेन
Meerut: शहर में बेखौफ बदमाश सुबह होते ही लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए निकल पड़ते हैं। वारदात भी उस समय जब पुलिस वाले ड्यूटी चेंज करते हैं। बदमाशों को पता होता है कि उस समय पुलिस कुछ नहीं करेगी। इसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने गुरुवार की सुबह शहर के दो इलाकों में चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे लूटकर निकल गए और पुलिस अपनी मस्त हाथी वाली चाल में चलती दिखाई दी। महिला से लूटी चेनदेवपुरी में रहने वाले मुन्ना की बागपत रोड पर एल्यूमिनियम की दुकान है। मुन्ना की पत्नी पुष्पा गुरुवार की सुबह कूड़ा डालने के लिए घर के बाहर आई थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुष्पा की चेन लूट ली और रेलवे रोड की तरफ भाग गए गए। पुष्पा चिल्लाई लेकिन बदमाश तेजी से निकल गए। इसकी जानकारी उसने अपने घर पर पति को दी। लूट की जानकारी पुलिस को दी गई। पहले तो घंटों में पुलिस आई और फिर पूछताछ करके निकल गई। पीडि़ता ने रेलवे रोड थाने में इसकी तहरीर दी है।
यहां भी लूटपाटशहर में बदमाशों ने दूसरी वारदात को लालकुर्ती में अंजाम दिया। जहां हरिया दूध वालों की बहू रीना पत्नी अनिल सुबह मॉर्निग वॉक के लिए माल रोड जा रही थी। थाने के सामने ही बाइक सवार दो बदमाश आए और रीना को रोककर उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। रीना से चेन उतारने के लिए कहा। रीना ने विरोध किया तो एक बदमाश ने चेन झपट ली। चेन लूटकर बदमाश भागे तो रीना ने शोर मचाई। पुलिस ने तब हद कर दी जब शोर सुनकर भी पुलिस वाले बाहर नहीं निकले। रीना वापस घर आई और परिवार वालों को इसकी जानकारी दी।