दैनिक जागरण आईनेक्स्ट कार्यालय पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने फोन कॉल पर सुनीं दो दर्जन से अधिक समस्याएं।

मेरठ (ब्यूरो)। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने बीते दिनों में अपने अभियान सफाई एक सपना है़ में शहर के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और नगर निगम तक पहुंचाने का प्रयास भी किया। इसी प्रयास के तहत नगर निगम की टीम ने शहर में जगह-जगह सफाई अभियान चलाया। रविवार को खुद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। हरपाल सिंह दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के कार्यालय में फोन के माध्यम से शहर के लोगों से जुड़े। उन्होंने करीब दो दर्जन से अधिक समस्याएं सुनीं और उनका तुरंत निस्तारण भी कराया। अधिकतर समस्याएं सीवर लाइन और गली-मोहल्लों व सड़कों पर जगह-जगह फैली गंदगी से जुड़ी रही।

लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी


प्रश्न- क्षेत्र में निराश्रित पशुओं की संख्या लगातार क्यों बढ़ रही है?
(प्रशांत कौशिक, ब्रहमपुरी)

जवाब- लगातार निराश्रित पशुओं को पकड़कर गौशाला में भेजा जा रहा है। अब तक करीब 10 लाख पशुओं को गौशाला में लाया जा चुका है। बाकि गौशाला के विस्तारिकरण के लिए प्रयास चल रहा है।

प्रश्न- लोहियानगर में लीगेसी वेस्ट प्लांट से कूड़े का पहाड़ कब तक कम होगा?
(अंकित, शास्त्रीनगर)

जवाब- लोहियानगर में बैलेस्टिक सेपरेटर प्लांट चालू है। गांवडी में फ्रेश कूड़े का कलेक्शन जल्द शुरू किए जाने की कवायद जारी है। इसके बाद लोहियानगर में कूड़ा कम होना शुरू हो जाएगा।

प्रश्न- सेक्टर-2 के पार्क की लाइटें खराब हैं। शाम होते ही पार्क में अंधेरा पसर जाता है, ये लाइट कब ठीक होंगी?
(विनीत, जागृति विहार सेक्टर-2)

जवाब- इसके लिए संबंधित विभाग को सूचित कर जल्द लाइट चालू कराई जाएगी।

प्रश्न- क्षेत्र में पिछले साल सीवरलाइन डाली जा चुकी है लेकिन मेन लाइन से कनेक्शन क्यों नहीं किया गया है?
(प्रेम कुमार, औरंगशाहपुर डिग्गी)

जवाब- इसके लिए जलकल विभाग और जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। जल्द समस्या दूर होगी।

प्रश्न- सेक्टर-3 में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ी रोजाना क्यों नहीं आती है। अक्सर गली के बाहर से चली जाती है?
(दीपक वर्मा, जागृति विहार)

जवाब- इसके लिए प्रोजेक्ट मैनेजर सलिल पटेल को मौके पर फोन कर समस्या से अवगत कराया गया है।

प्रश्न- वार्ड 4 में कई साल से ढलावघर बीच कालोनी में बना हुआ है। इससे आसपास के घरों तक रोजाना बदबू आती है। इसको समाप्त कराया जाए?
(सुनीता, शास्त्रीनगर)

जवाब- ढलावघर की नियमित सफाई कराई जा रही है ताकि कूड़े का ढेर न लगे। इसको शिफ्ट करने के लिए जगह की तलाश की जा रही है।

प्रश्न- सी 3 में सीवर लाइन ब्लॉकेज के कारण आए दिन क्षेत्र में जलभराव हो जाता है, समस्या से निजात कब मिलेगी?
(सुनील, शास्त्रीनगर)

जवाब- जलकल विभाग के इंजीनियर को समस्या से अवगत कराया जाएगा, जल्द समस्या दूर होगी।

प्रश्न- सीवर लाइन ब्लॉकेज के कारण जल निकासी नहीं हो पा रही हैै?
(डॉ। सोमवीर, मंगलपांडेय नगर)

जवाब- जलकल विभाग के इंजीनियर को समस्या से अवगत कराया जाएगा।

प्रश्न- मेन रोड पर खत्ते के कारण कूड़ा फैला रहता है, ये समस्या कब खत्म होगा?
(सलमान, खत्ता रोड)

जवाब- खत्ते की नियमित रूप से सफाई कराई जा रही है। कल भी खत्ता पूरी तरह साफ कराया गया है।

प्रश्न- नालों की सफाई न होने से गलियों में जलभराव की समस्या बनी हुई है, इस कब निजात मिलेगी?
(चांद मोहम्मद, खत्ता रोड)

जवाब- संबंधित क्षेत्र के सुपरवाइजर को फोन पर अवगत कराकर तुरंत टीम को मौके पर भेजा जा रहा है।

प्रश्न- कूड़ा कलेक्शन गाड़ी संडे के दिन क्यों नहीं आती है?
(हर्ष, औरंगशाहपुर)

जवाब- प्रोजेक्ट मैनेजर सलिल पटेल को तुरंत फोन कर समस्या से अवगत कराया जा रहा है।

प्रश्न- क्षेत्र में मेन रोड पर ढलावघर के कारण कूड़ा सड़क तक फैला रहता है?
(अकरम, जलीकोठी)

जवाब- इसका विकल्प तलाश जा रहा है। बाकि रोजाना ढलावघर से कूड़ा उठाया जा रहा है। आज ही टीम को मौके पर भेजा जाएगा।

प्रश्न- नाला सफाई न होने आए दिन जाम होता रहता है?
(सोनू, चंद्रशेखर कालोनी)

जवाब- मौके पर सुपरवाइजर को फोन कर नाले की समस्या को सही करने का आदेश दिया गया है।

प्रश्न- फेंसिंग होने के बाद भी कूड़ा स्थल पर कूड़ा डाला जाता है?
(आयुष, बलवंत नगर)

जवाब- इसको चेक कराया जाएगा और चेतावनी बोर्ड भी लगवाया जाएगा।

प्रश्न- हमारे वार्ड की गलियों में स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी हैं?
(ललित, शेरगढ़ी)

जवाब- मेंटिनेंस विंग को फोन करके तुरंत स्ट्रीट लाइट बदलवाने के लिए कहा जा रहा है।

प्रश्न- सी 3 में एक सूखा पेड़ है, जिसके कारण गली ब्लॉक हो रही है?
(सचिन गोयल, शास्त्रीनगर)

जवाब- निगम कर्मचारियों को तुरंत मौके पर जाकर सूखा पेड़ काटने के लिए आदेश दिया गया।

Posted By: Inextlive