दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, फायरिंग
- दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ दी तहरीर
-विवाहिता को परेशान करने पर बिगड़ी बात Sardhana : क्षेत्र के गांव नवाबगढ़ी में शुक्रवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में दोनों से ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जबकि पथराव और फायरिंग भी हुई। इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। घरेलू कलह बनी वजहनवाबगढ़ी निवासी अबरार पुत्र इलियास की शादी गांव के ही नईम ने शाहपुर (मुजफ्फरनगर) में फातिमा से कराई थी। आरोप है कि इलियास का परिवार फातिमा को तंग करता है। जबकि इलियास पक्ष का आरोप है कि नईम उनके घर के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करता है। इसी बात को लेकर शुक्रवार रात दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव और फायरिंग भी हुई। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना में एक पक्ष से इलियास और दूसरे पक्ष से नदीम, साजिद और नईम घायल हो गए।
पुलिस ने किया फायरिंग से इंकारइसी बीच किसी ने फोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इलियास ने नदीम, साजिद और नईम के खिलाफ, जबकि नईम ने इलियास, अबरार, सद्दाम और इरफान के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्ष की एनसीआर दर्ज कर ली। पुलिस घटना के दौरान फायरिंग की बात से इनकार कर रही है।