Hastinapur Uttar Pradesh Assembly Election Result 2022 live update leads winner vote share मेरठ जिले की हस्तिनापुर सीट से वर्तमान विधायक दिनेश खटिक सहित सभी बड़ी पार्टियों के उम्मीदवार मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इस बार यहां से आपका विधायक कौन बनेगा जानने के लिए लगातार हमारे साथ बने रहिए।


मेरठ (ब्यूरो)। Hastinapur Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2022 Live Update हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र मेरठ जिले में आता है। इस जिले में हस्तिनापुर के अलावा सिवलखास, सरधना, किथोरे, मेरठ कैंट, मेरठ और मेरठ दक्षिण सहित 7 विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां पहले चरण में 10 फरवरी, 2022 को मतदान हुआ था।Hastinapur Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Candidates 2022
हस्तिनापुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने वर्तमान विधायक दिनेश खटिक पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें बीजेपी का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने अर्चना गौतम को, समाजवादी पार्टी (सपा) ने योगेश वर्मा और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने संजीव कुमार को मुकाबले के लिए मैदान में उतारा है। फाइनल राउंड के बाद भाजपा के दिनेश खटीक को 106049 और सपा के योगेश वर्मा को 99305 वोट मिले। जबकि बसपा के संजीव कुमार 13863 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।


Hastinapur Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2017

2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हस्तिनापुर से बीजेपी के दिनेश खटिक 99436 वोट प्राप्त करके विधायक बने थे। बीएसपी के योगेश वर्मा निकटतम प्रतिद्वंद्वी थे। उन्हें 63374 वोट मिले थे। दोनों प्रत्याशियों की हार का अंतर 36062 वोट था। उस समय यहां 67.91 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 में यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 181762 और महिला मतदाताओं की संख्या 144933 थी। इस विधानसभा में उस समय कुल मतदाता 326707 थे।

Posted By: Inextlive