स्टेडियम में स्वीमिंग पुल हुआ शुरू
डीएम ने किया स्वीमिंग पुल का किया उद्घाटन
-पब्लिक के लिए भी खुला रहेगा स्वीमिंग पुल Meerut : कैलाश प्रकाश स्टेडियम में शुक्रवार को स्वीमिंग पुल का शुभारंभ हो गया। डीएम पंकज यादव ने फीता काटकर स्वीमिंग पुल का उद्घाटन किया। स्टेडियम स्वीमिंग पुल पब्लिक के लिए भी खुला रहेगा, लेकिन अभी तक इसकी फीस निर्धारित नहीं की गई। उप क्रीड़ा अधिकारी ने फीस तय करने के लिए डीएम की संस्तुति मांगी है। इस दौरान एडीएम सिटी एसके दूबे,अमित कुमार उप निदेशक पर्यटन विभाग, कुश्ती खिलाड़ी अलका तोमर, रमन पाल सिंह हॉकी खिलाड़ी, मोहित कुमार, पवन भार्गव, जयवीर सिंह, हरि प्रसाद आदि मौजूद रहे। सुबह भरा पानी स्वीमिंग पुल की सुबह सफाई कराई गई। उसके बाद उसमें पानी भरा गया। पानी भरने के बाद शाम को एक बार फिर से पानी की सफाई की। तीन दिन पहले हुआ ट्रायलतीन दिन पहले स्वीमिंग पुल की अनौपचारिक शुरुआत हो गई थी। पुलिस का दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता से हो गई थी। प्रतियोगिता में आठ जिलों के पुलिस में भर्ती खिलाडि़यों ने भाग लिया था।
स्वीमिंग पुल खुलने का समय सुबह- 6 बजे 7 बजे तक 7 से 8 8 से 9 शाम का समय 4 से 55 से 6
महिलाओं के लिए
शाम- 6 से 7