-कहा, बूथ स्तर तक संगठन तैयार, मेहनत कर रहे हैं कार्यकर्ता

-प्रदेश सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश और निराश

Meerut : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी। बूथ स्तर तक संगठन की संरचना तैयार कर दी गई है। कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। कांग्रेस की ही एकमात्र सरकार है जो हर तबके का विकास कर सकती है। अन्य राजनीतिक पार्टियां जाति के आधार पर चुनाव लड़ती हैं। यह बात अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष और कांग्रेस के नेता पीएल पुनिया ने कही।

यूपी को लूट रही है सरकार

पीएल पुनिया ने कहा कि यूपी में 26 साल से सरकारें लोगों को लूटने का काम कर रही हैं। सपा सरकार ने लोगों में निराशा है। भ्रष्टाचार और बदमाशों को बोलबाला है। कांग्रेस सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन करना चाहती है। जिससे यूपी का विकास हो सके।

हर बार नहीं चलने का जुमला

भाजपा के यूपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य पर बोलते हुए कहा कि हर बार चाय का जुमला नहीं चलने का। एक बार चल गया तो भाजपा मान रही है कि हर बार यह जुमला चल जाएगा।

Posted By: Inextlive