- मेरठ में भी बढ़ रहा गतिमान एक्सप्रेस में सफर करने का क्रेज

- अब लग्जरी कारों वाले भी करा रहे आगरा का टिकट

Meerut : वैसे तो गतिमान एक्सपे्रस दिल्ली से आगरा रूट पर शुरू हुई है, लेकिन गतिमान का क्रेज मेरठ में भ्ीा कम नहीं है। ट्रेवल्स एजेंटों के अनुसार मेरठ से प्रतिदिन गतिमान में सफर करने के लिए दर्जनों टिकट बुक होते हैं। टिकट बुक कराने वालों का कहना है कि आगरा को दर्जनों बार घूम आए। सिर्फ देश की पहली हाई स्पीड़ ट्रेन में सफर करना उनका अहम मकसद है।

ऐसा लगा जैसे प्लेन में हूं

जागृति विहार सेक्टर तीन निवासी रजनीश पंवार ने बताया कि 9 अप्रैल को हजरत निजामुद्दीन से गतिमान में बैठा था। खाते-पीते और मनोरंजन करते कब आगरा आ गया पता ही नहीं चला। वास्तव में ट्रेन न कहकर प्लेन कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।

पहले नहीं किया ऐसा सफर

सोमदत्त विहार निवासी सुनील कुमार ने बताया कि ट्रेनें तो बहुत देखी। लेकिन जैसे सफर का आनंद गतिमान एक्सप्रेस में आया। वैसा पहले कभी नहीं। ट्रेन में कॉमेडी़ से लेकर क्लासिक मूवी तक मजा मिला। इसके अलावा ठीक 100 मिनट में ट्रेन आगरा पहुंच चुकी थी। वास्तव में सरकार की अनोखी पहल है गतिमान।

बस गतिमान का सफर

कॉक्स एंड किंग एजेंट अमित प्रकाश ने बताया कि गतिमान में वे लोग ज्यादा बुकिंग करा रहे हैं। जिनके पास बड़ी-बड़ी कारें हैं और आगरा उनका आना-जाना लगा रहता है। लेकिन गतिमान में यात्रा करने के लिए प्रतिदिन कोई न कोई बुकिंग ऐसी आ ही जाती है।

एक दूसरे की होड़

मिग माई ट्रिप टूर एंड ट्रेवल एजेंट श्रुति ने बताया गतिमान एक्सपे्रस में लोग एक दूसरे की होड़ में ज्यादा सफर कर रहे हैं। इसके गतिमान को मीडिया ने भी बहुत पॉपुलर बना दिया है। जिसके चलते रोजाना कोई न कोई गतिमान से आगरा जाने के लिए आ ही जाता है।

Posted By: Inextlive