भव्य रथ पर सवार हुई मां-भारती
-तैयारियां पूर्ण, 60 फीट ऊंचे मंच पर लगाई गई भारत माता की भव्य तस्वीर
- साथ में संघ के प्रथम सरसंघचालक हेडगेवार और माधव सदाशिव गोलवरकर की तस्वीर Meerut : सफेद घोड़ों के विशाल रथ पर मां-भारती सवार हो गई। मेरठ में ऐतिहासिक राष्ट्रोदय-2018 का मंच शुक्रवार सायं बनकर तैयार हो गया। सूरज की किरणों के बीच मां-भारती की तस्वीर के अलावा आरएसएस के संस्थापक प्रथम सरसंघचालक डॉ। केशवराम बलिराम हेडगेवार और सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवरकर की तस्वीर स्थापित की गई है। भव्य मंच तैयार25 फरवरी को राष्ट्रोदय के मद्देनजर जागृति विहार एक्सटेंशन में करीब 650 एकड़ का बड़ा परिसर भगवा रंग में रंग गया। शुक्रवार को भव्य मंच को तैयार कर दिया गया। 200 फुट लंबे, 100 फुट चौड़े एवं 60 फुट ऊंचे मंच को सजाने-संवारने का काम देर रात्रि तक चलता रहा। बता दें कि पिछले 20 दिनों से मंच सज्जा का कार्य चल रहा है। दिल्ली की टीम ने इस मंच का निर्माण किया है।
लिफ्ट को दिया फाइनल टचमुख्य मंच पर पहुंचने के लिए सीढि़यों के अलावा लिफ्ट भी लगाई गई है। शुक्रवार को लिफ्ट को फाइनल टच दिया गया। इस लिफ्ट से एक साथ छह लोग चढ़ सकेंगे। हालांकि लिफ्ट से सरसंघचालक डॉ। मोहन भागवत और स्वामी अवधेशानंद गिरि ही मंच तक पहुंचेंगे। 101 फीट ऊंचे पोल पर शनिवार संघ के ध्वज को स्थापित कर दिया जाएगा। पोल के ऊपरी सिरे पर कलश को स्थापित किया गया है।
चप्पे-चप्पे पर नजर शुक्रवार को सुबह से शाम तक प्रशासन, पुलिस, एमडीए एवं आवास विकास के अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया। दोपहर पुलिस के डाग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्तों ने चप्पे-चप्पे को खंगाला। राष्ट्रोदय मैदान पूरी तरह भगवा रंग में रंग दिया गया। करीब ढाई एकड़ भूमि को भगवा झंडियों से पाट दिया गया है। लगाए स्वागत बैनर स्वयंसेवकों की आगवानी को लेकर शहरभर में स्वागत द्वार बनाए गए हैं। शहर की हर सड़क, हर गली को राष्ट्रोदय के स्वागत के बैनर लगाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक विभिन्न संप्रदायों के संत राष्ट्रोदय में आमंत्रित किए गए हैं। --- मंच का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शनिवार दोपहर तक करीब तीन लाख स्वयंसेवकों के खड़े होने के लिए चिह्नांकन कर दिया जाएगा। 5000 स्वयंसेवक सुरक्षा में मुस्तैद किए गए हैं। अजय मित्तल, प्रांत प्रचार प्रमुख, आरएसएस ---- पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद -हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर रहेगा प्रशासन का पहरा -पार्किंग, स्वच्छता, जाम आदि भी संभालेंगे अधिकारीमेरठ : राष्ट्रोदय के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को मुकम्मल कर लिया है। लगातार निरीक्षण के साथ हर छोटी-बड़ी व्यवस्थाओं पर प्रशासनिक अधिकारियों की नजर है। डीएम अनिल ढींगरा के निर्देशन में सभी एडीएम को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
इन्हें मिली जिम्मेदारी -पेयजल और शौचालय व्यवस्था। एसपी पटेल, एडीएम प्रशासन -स्वास्थ्य सेवाएं। सीएमओ डॉ। राजकुमार और एडीएम सिटी मुकेश चंद्र। -वाहन व्यवस्था। एडीएम सिटी मुकेश चंद्र, जिला पूर्ति अधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी। -अग्निशमन। एडीएम सिटी मुकेश चंद्र, एसपी सिटी मानसिंह और सीएफओ। -पार्किंग व्यवस्था इसके लिए छह मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। -मंच एवं विद्युत सुरक्षा एडीएम सिटी, लोनिवि, विद्युत विभाग इसके अलावा सफाई व्यवस्था, सड़क, पुलिस प्रबंध और सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा आदि के लिए भी विशेष रूप से जिला पंचायती राज, पुलिस विभाग समेत क्षेत्रीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है।