रिया की इनकम 2 लाख महीना
- कॉल गर्ल रिया के आशिक की तलाश में जुटी पुलिस
- पुलिस को यकीन कि आशिक ही ट्रिपल मर्डर का हत्यारोपी - ग्राहक को हो गया रिया से प्यार, बना रहा था शादी का दबाव Meerut: शास्त्रीनगर के ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने कातिल की पहचान कर ली है। सेक्स रैकेट के इस गोरखधंधे में हत्या की वजह सेक्स और धोखा सामने आया है। इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर और उनकी पत्नी की हत्या करने का वजह सबूत मिटाना बताया जा रहा है। रिया के पहले प्रेमी व पति से मिले टिप्स पर ही पुलिस मर्डर मिस्ट्री के खुलासे तक पहुंची है। पुलिस की मानें तो इसी हत्यारे ने घटना से 24 घंटे पहले फर्जी आईडी पर सिम लिया था। मर्डर मिस्ट्री में रिया के पति का हाथ नजर नहीं आ रहा है। हालांकि वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त में है। आया सेक्स रैकेट की कहानीशास्त्रीनगर के सेक्टर 5 में चंद्रशेखर गुप्ता के घर में उनकी व पत्नी पूनम और एक युवती रिया की लाश मिली थी। हत्यारे रिया का मोबाइल अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने चंद्रशेखर और उनकी पत्नी की मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो सेक्स रैकेट का पूरा जाल सामने आ गया। पहले तो शक रिया के प्रेमी और व उसके पति पुष्पेंद्र पर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में भी लिया और लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन उसके पास से घटना के संबंध में ज्यादा कुछ नहीं उगलवा सकी। हालांकि उसने कथित तौर पर रिया के दूसरे प्रेमी के बारे में बताया। जिससे पुलिस का शक गहरा गया।
प्रेमी फरार पुष्पेंद्र से पूछताछ के आधार पर पुलिस रिया के दूसरे प्रेमी की तलाश में जोर-शोर से जुट गई। इस दौरान पुलिस को एक ऐसा मोबाइल नम्बर मिला जो घटना के महज 24 घंटे पहले फर्जी आईडी पर लिया गया था। वहीं इस बीच रिया का दूसरा प्रेमी फरार मिला। पुलिस का शक यकीन में बदल गया कि कत्ल उसी ने किया होगा और वह फर्जी नम्बर भी उसी का होगा। पुष्पेंद्र की जानकारीपुष्पेंद्र ने ही पूछताछ में रिया के दूसरे प्रेमी का नाम बताया। पुलिस के अनुसार वह दूसरा प्रेमी रिया से ग्राहक के रूप में ही मिला था। बाद में वह रिया से प्यार कर बैठा। वह कई बार रिया से संबंध बना चुका है, लेकिन रिया उससे ग्राहक से ज्यादा कुछ नहीं समझती थी। उसने रिया के सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा था, जिसे उसने ठुकरा दिया। पुलिस के अनुसार यही बात उस कथित प्रेमी को नागवार लगी और उसने रिया को मारने का प्लान बना लिया।
काफी डिमांड थी रिया की रिया की कॉल डिटेल खंगालने के साथ पुलिस ने उसके बैंक अकाउंट को भी खंगाला। पुलिस के अनुसार रिया के अकाउंट में हर दो दिन में करीब 12 से 15 हजार रुपए जमा होते थे। इससे पुलिस ने अंदाजा लगा लिया कि रिया के क्लाइंट लिस्ट की काफी लंबी थी। बताया जा रहा है कि पुष्पेंद्र को भी रिया के इस धंधे की पता थी। रिया ही उसका खर्चा उठाती थी। यही वजह है कि पुष्पेंद्र ने रिया को कभी इस बात के लिए रोका नहीं। न स्कूटी मिली न मोबाइल पुलिस अभी तक रिया की स्कूटी ढूंढ नहीं पाई है। वहीं उसका मोबाइल भी बरामद नहीं कर पाई है। यह तो साफ है कि हत्यारा ही रिया का मोबाइल अपने साथ लेकर चला गया है, लेकिन स्कूटी कहां है यह राज बना हुआ है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि हत्यारे को रिया की स्कूटी के बारे में पता था कि वह कहां पर पार्क है। संभवत: वही घटना को अंजाम देने के बाद रिया के पास से स्कूटी की चाबी लेकर चला गया होगा।ब्लैकमेल भी करते होंगे
तीन मृतकों के चार मोबाइल नंबर और इनसे जुड़े कई अन्य नंबर। वारदात से 24 घंटे पहले लिया संदिग्ध फोन नंबर। तीनों मृतकों की बैंक अकाउंट तथा प्रापर्टी की डिटेल। पुलिस की थ्योरी सुनियोजित तरीके से किया गया रिया का मर्डर सुबूत मिटाने के लिए की गई चंद्र शेखर और पूनम की हत्या सैक्स रैकेट जुड़ी रिया किसी को कर रही थी ब्लैक मेल पुलिस का वर्क आउट लगभग दो दर्जन लोगों से की गई पूछताछ। तीन दर्जन से अधिक मोबाइल नंबरों की खंगाली गई डिटेल। अब अकाउंट्स और प्रॉपर्टी का देखा जा रहा रिकॉर्ड नहीं लगा सुराग रिया के फरार आशिक का नहीं मिल रहा सुराग नहीं मिला वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार रिया की स्कूटी और उसके मोबाइल का भी कुछ पता नहीं अहम सवाल क्या वारदात को सिर्फ एक व्यक्ति ने अंजाम दिया? पहले रिया का कत्ल हुआ तो क्या चंद्रशेखर-पूनम कातिल का सहयोग कर रहे थे? कातिल अगर एक से अधिक थे तो उनकी संख्या कितनी थी?ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री में एक और कहानी सामने आ रही है। पुलिस ऐसा मान रही है कि सेक्स रैकेट के जरिए चंद्रशेखर क्लाइंट से पॉलिसी भी कराते होंगे। क्लाइंट फंसाने का काम उनकी पत्नी पूनम और व रिया करती थी। हो सकता है कि बाद में क्लाइंट को ब्लैकमेल कर मोटी रकम की पॉलिसी भी कराई जाती हो। पुलिस ऐसा मानकर चल रही है कि मर्डर मिस्ट्री में ब्लैकमेलिंग भी एक अलग एंगल हो सकता है।
सबूत मिटाने के लिए कत्ल जिस तरह से रिया की हत्या की गई है, उससे यही प्रतीत होता कि हत्यारा मोटिव केवल रिया को मारना था। बहुत ही बेरहमी से रिया को मारा गया था। उसकी छाती और पेट पर कई वार किए गए थे। जबकि दंपति की हत्या इसलिए की गई थी वे इस हत्या के गवाह बन गए थे। घटना का कभी भी खुलासा कर सकते हैं। हमने जो कहानी दिमाग में बनाई है उसी हिसाब से जांच कर रहे हैं। हत्यारे को पकड़ने के लिए टीमें निकल चुकी हैं। उसके मिलने के बाद ही मोटिव पता चलेगा। - जे रविंदर गौड़, एसएसपी ----------- जांच के दायरे में