3 से 14 जुलाई तक कई ट्रेनें रद
मेरठ। मेरठ से दौराला तक चल रहे दोहरीकरण का कार्य पूरा करने के लिए तीन से 14 जुलाई तक कई ट्रेनों को अप और डाउन में रद करने का फैसला किया है। इस बारे में स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि दोहरीकरण का काम चलने से ट्रेनों को कैंसल किया जा रहा है।
कैंसिल होने वाली ट्रैने। -छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस - 5 से 14 जुलाई तक -उत्तरांचल ओखा एक्सप्रेस - 7 और 9 जुलाई -कोच्चिवली एक्सप्रेस - 10 जुलाई -हरिद्वार-मुंबई बांद्रा टर्मिनस - 6 और 13 जुलाई -सुपर एक्सप्रेस - 7 से 14 जुलाई -देहरादून एक्सप्रेस - 2 से 14 जुलाई -नौचंदी एक्सप्रेस - 9 से 14 जुलाई -राज्यरानी एक्सप्रेस - 9 से 14 जुलाई -संगम एक्सप्रेस - 3 से 14 जुलाई -आनंद विहार- कटरा स्पेशल - 4, 6, 11, 15 जुलाई - देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस - 5, 6, 12, 13- लोकमान्य तिलक-हरिद्वार एक्सप्रेस - 4, 7, 11,14 जुलाई
-अंबाला- मेरठ पैसेंजर - 6 से 13 जुलाई -आनंदविहार-मेरठ मेमू - 7 से 14 जुलाई - दिल्ली-सहारनपुर - 4 से 14 जुलाई -मेरठ-खुर्जा पैसेंजर - 10 से 14 जुलाई -हरिद्वार पैसेंजर - 7 से 14 जुलाई