रविवार की रात ठंडी हवाओं के बीच हुई बूंदाबांदी, ठिठुरे लोग

Meerut। मौसम ने एक बार करवट बदल ली है। शीतलहर एक बार फिर दस्तक दे दी है। रविवार की रात ठंडी हवाओं के बीच कई तेज तो कहीं मंद बूंदाबांदी हुई। वातारण में गलन बढ़ गई। वहीं सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में ²श्यता 10 मीटर से भी कम रही। वाहनों की रफ्तार हाईवे और सड़कों पर थम गई। आने वाले दिनों में ठंड का कहर और बढ़ेगा।

तापमान में गिरावट

पिछले दो दिनों से अधिकतम और न्यूनतम दोनो तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे की तुलना में 0.8 डिग्री गिरकर सामान्य एक डिग्री कम 20 डिग्री सेल्सियस आंका गया। न्यूनतम तापमान में में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य दो डिग्री कम 5.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।

छाए रहेंगे बादल

मौसम विशेषज्ञों ने सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान तीन डिग्री तक पहुंचने की आशंका जतायी है। कृषि प्रणाली संस्थान की कृषि मौसम सलाहकार समिति के नोडल अधिकारी एम शमीम ने बताया कि 29 को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री और 31 को दो डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में नए साल का स्वागत हाड़ कंपाने वाली ठंड के साथ होने की आशंका बन रही है।

ये है कारण

पहाड़ों पर पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बर्फबारी और बारिश हो रही है। रविवार को उसका असर मेरठ और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में नजर आया। रात नौ बजे के बाद आसमान में बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरु हो गई। असमय हुई बारिश के लिए लोग तैयार नहीं थे। बाजारों में टहल रहे लोग कुछ समय के लिए खड़े हो गए।

Posted By: Inextlive