परतापुर घाट गांव का है मामला, 2 साल पहले मार दिया था महिला के बेटे को

Meerut। एक महिला ने सीओ ब्रह्मपुरी के ऑफिस के बाहर कैरोसिन छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया। उसने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने उसके बेटे सचिन की हत्या कर दी थी, जिसमें अब वह गवाह है। ऐसे में हत्या करने वाले पक्ष के लोग उस पर केस में समझौता करने के लिए लगातार धमकी दे रहे हैं।

आत्मदाह का प्रयास

परतापुर घाट गांव निवासी महिला सुरेश केरोसिन लेकर सीओ ब्रह्मपुरी ऑफिस पहुंची। उसने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहां पर खड़े पुलिसकर्मियों ने उससे रोक लिया। महिला ने बताया कि उसके बेटे सचिन की हत्या 2 साल पहले गांव के दबंग लोगों ने कर दी थी। अब वह जमानत पर बाहर आ गए है और केस में समझौता करने का दबाव बना रहे है। गवाही न देने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

महिला की मांग पर उसे सुरक्षा दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दे दिए गए हैं।

अखिलेश भदौरिया, सीओ ब्रह्मपुरी

Posted By: Inextlive