सलावा में गंगनहर के पास खेल विवि का निर्माण प्रस्तावित

पौधशाला व गंगा कैनाल ग्रिड पावर स्टेशन का भी जायजा लिया

Meerut। क्षेत्र के सलावा में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय को लेकर मंगलवार को कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने गंगनहर कांवड़ मार्ग स्थित सलावा चौकी क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सलावा पौधशाला व गंगा कैनाल ग्रिड पावर स्टेशन का भी जायजा लिया।

पौधों की जानकारी ली

कमिश्नर सुरेंद्र सिंह मंगलवार सुबह सलावा चौकी क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय बनाने को लेकर जमीन का निरीक्षण किया। साथ ही पौधशाला में पेड़-पौधों के रख-रखाव व अन्य प्रजातियों के पौधों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को पेड़-पौधों की गणना सहित अन्य दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने गंगा कैनाल ग्रिड पावर स्टेशन का भी निरीक्षण किया। कमिश्नर ने बताया कि खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रस्तावित जमीन का कुछ हिस्सा वन विभाग द्वारा प्रयोग किया जा रहा है। जिसमें उन्होंने पेड़-पौधे रोप रखे हैं। इस दौरान उनके साथ ¨सचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आशुतोष सारस्वत सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

मेरठ बनाता है रिकार्ड

कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ पौधारोपण में हर बार रिकार्ड बनाता है। प्रदेश से जिले में पौधरोपण का लक्ष्य मिलने वाला है। इसके देखते हुए पौधशाला का भी निरीक्षण किया। बाग की स्थिति और पौधशाला में भी विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए है। उनकी संख्या, ऊंचाई व रख-रखाव के मद्देनजर भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान ¨सचाई व वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Posted By: Inextlive