विजयदशमी के दिन बन रहे दो दुर्लभ संयोग नौकरी में भाग्योदय भी होगा


मेरठ । दशहरा के मौके पर आज खास संयोग बन रहे हैं। इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व है। विजयादशमी पर खरीदारी करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। ज्योतिषाचार्य डॉ। अनुराधा गोयल ने बताया कि दशहरा के दिन पूजा, पाठ और खरीदारी के लिए शुभ होती है। विजयादशमी पर सर्वकार्य सिद्ध करने वाला अबूझ मुहूर्त रहता है। दशहरा के दिन बिना मुहूर्त देख वाहन, प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी करने से लंबे समय तक लाभ मिलता है बन रहा त्रिग्रही संयोग दशहरा वाले दिन 24 अक्टूबर 2023 को रवि योग, त्रिग्रही योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में इस दिन पूजा और खरीदारी का विशेष लाभ मिलेगा। दशहरा वाले दिन मंगल, सूर्य और बुध तुला राशि में विराजमान रहेंगे। इन तीन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। ये एक दुर्लभ संयोग है। क्या होता है त्रिग्रही योग


जब तीन ग्रहों की युति किसी राशि में होती है तो इससे त्रिग्रही योग बनता है। ज्योतिष शास्त्र में त्रिग्रही योग को बेहद दुर्लभ माना जाता है और इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ग्रहों के राजा सूर्य की राशि सिंह में तीन ग्रहों मंगल, बुध और शुक्र की युति बनने से कई राशियों को इसका लाभ मिलेगा। अबूझ मुहूर्त है विजयादशमी -दशहरा के दिन दिन व्यापार शुभारंभ, यात्रा, शस्त्र-पूजा, कार्यालय शुभारंभ, संपत्ति क्रय-विक्रय आदि के लिए दिन में कोई मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं है, हालांकि दशहरा के समय देवशयन चल रहा होता है। इसलिए इस मुहूर्त में विवाह और वास्तु पूजा नहीं की जाती है। विजयादशमी पर ऐसे करें पूजा पंडित श्रीधर त्रिपाठी ने बताया कि विजयदशमी की पूजा करने के लिए घर के ईशान कोण में आठ कमल की पंखुडिय़ां से अष्टदल चक्र बनाएं। इसके बीच में अपराजिता नम मंत्र का जाप करें। साथह मां दुर्गा के साथ ही भगवान श्री राम की पूजा करें। विजयदशमी के दिन बहीखाते और शस्त्रों की पूजा भी करें। इसके साथ शमी के पेड़ का पूजन करें। इससे आर्थिक लाभ मिलता है। नीलकंठ का दर्शन शुभ

ज्योतिष डॉ। अनुराधा गोयल ने बताया कि दशहरा के दिन नीलकंठ का दर्शन करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि दशहरा के दिन किसी भी समय नीलकंठ पक्षी दिख जाए तो इससे घर में खुशहाली आती है नौकरी में उन्नति के लिए उपाय विजयादशमी यानी दशहरा के दिन मां दुर्गा की पूजा करते समय ओम विजयायै नम मंत्र का जाप करें। साथ ही माता रानी को 10 तरह के फल चढ़ाएं। फिर इन फलों को प्रसाद के रूप में बांट दें। साथ ही इस दिन एक झाड़ू खरीदकर मंदिर में दान कर दें। इससे नौकरी और व्यापार में उन्नति मिलेगी। व्यापार में तरक्की के लिए व्यापार में तरक्की के लिए दशहरा के दिन एक नारियल को पीले कपड़े में लपेट लें। फिर इस नारियल को एक जोड़े जनेऊ, पान और मिठाई के साथ राम मंदिर में चढ़ा दें। इससे व्यापार में तरक्की के योग बनने लगते हैं।

Posted By: Inextlive