देहरादून (ब्यूरो) पर्वतीय रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला के अंतिम दिन अहिरावण वध, रावण वध, विभीषण राजतिलक, भरत मिलाप, श्रीराम का राज्याभिषेक का मंचन किया गया। कलाकारों ने बेहतर अभिनय से देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। धर्मपुर स्थित श्री रवि मित्तल मैमोरियल पब्लिक स्कूल के मैदान 15 अक्टूबर से नित्य रामलीला का मंचन किया गया। मंगलवार को मंचन के दौरान रावण वध होने के बाद श्रीराम लक्ष्मण को भेजकर लंका में विभीषण का राजतिलक करवाते हैं। हनुमान को अशोक वाटिका में सीता को लेने भेजते हैं। श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, सुग्रीव, हनुमान, विभीषण सभी अयोध्या के लिए चलते हैं। हनुमान भरत को शुभ समाचार देते हैं कि श्रीराम अयोध्या लौट रहे हैं। यह सुनकर पूरी अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ पड़ती है। नाचते-गाते व खुशी मनाते हैं। श्रीराम व भरत का मिलाप होता है। श्रीराम गुरु वाशिष्ठ व तीनों माताओं से मिलते हैं। इसके बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम का राजतिलक होता है।

dehradun@inext.co.in