-बड़ागांव में हुई वारदात, घटना की तफ्तीश में जुटी पुलिस

VARANASI

बड़ागांव थाना क्षेत्र के कनियर गांव के पास बाइक सवार हमलावरों ने युवक को गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। मौके पर सीओ बड़ागांव और थानाध्यक्ष पहुंच गए। घायल युवक का उपचार एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले में कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

बाजार से लौट रहा था घर

कनियर (खानपुर) गांव निवासी अजय पटेल (36 वर्ष) गुरुवार की दोपहर घर से भीटी बाजार गया था। शाम को वह वापस घर लौट रहा था। इस दौरान कनियर गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और कहासुनी करने लगे। इसी बीच हमलावरों ने अजय को गोली मार दी। गोली लगने से घायल होकर अजय तड़पने लगा। इस बीच, मौका पाकर हमलावर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुन मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए। कुछ ही देर में सीओ और थानाध्यक्ष बड़ागांव भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने घटना के सम्बंध में अजय और स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

Posted By: Inextlive