टूटा तानी का तार तो किया भाभी पर वार
- जंसा में करघे की तानी का तार टूटने से चढ़ा देवर का पारा, अपनी भाभी पर किया फावड़े से हमला
VARANASI : करघे की तानी का तार टूटने से नाराज देवर ने अपनी भाभी नूरजहां (फ्भ् वर्ष) पर फावड़े से वार कर दिया। उसे गंभीर चोट लगी है। घटना बुधवार को जंसा थाना एरिया के महमदपुर में हुई। एक के बाद एक किए कई अटैकजहांगीर आलम और उसका छोटे भाई वसीम आलम एक ही मकान के अलग-अलग हिस्से में रहते हैं। वसीम हथकरघा पर बुनकरी का काम करता है। सुबह वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। लौटा तो देखा कि उसके करघे की तानी का तार टूटा है। जहांगीर की पत्नी नूरजहां पर तार तोड़ने का आरोप लगाते हुए वह उससे झगड़ा करने लगा। इसी बीच उसने घर में रखा फावड़ा उठा लिया और नूरजहां के चेहरे और सिर पर कई वार कर दिये। उसे बुरी तरह जख्मी करके बाद वसीम मौके से फरार हो गया। जहांगीर ने छोटे भाई के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है।