घर घर में फैला डायरिया
-वरुणा किनारे गिराए जा रहे कूड़े से आसपास के एरिया में बढ़ी संक्रामक बीमारियां
-सरैया, नक्खीघाट में भी सैकड़ों घर दुर्गध के बीच बीता रहे जिंदगी -हॉस्पिटल में डायरिया के अब तक डेढ़ दर्जन पेशेंट्स हुए एडमिट VARANASI: डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन का दावा है कि सिटी में बराबर साफ-सफाई कराई जा रही है। मेन एरियाज से लेकर गली मुहल्लों तक सफाई कराने का दंभ भरा जा रहा है लेकिन वरुणा पार एरिया की हकीकत कुछ और ही है। यहां साफ-सफाई तो दूर बल्कि नगर निगम की ओर से गंदगी का पहाड़ तैयार किया जा रहा है। वरुणा किनारे कूड़ा कचरा डंप किया जा रहा है। इससे आसपास के एरिया में संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। जैतपुरा और सरैया एरिया में तो घर-घर में डायरिया फैल चुका है। इस रोग से पीडि़त पेशेंट्स का अलग-अलग हॉस्पिटल्स में इलाज चल रहा है। बच्चे से बूढ़े तक चपेट मेंचौकाघाट एरिया के मौलाना आजाद बुनकर हॉस्पिटल में जिन एक दर्जन डायरिया पेशेंट्स का चेकअप किया जा रहा है वे नक्खीघाट, बड़ी बाजार, रसूलपुरा, कमालपुरा, बुनकर कॉलोनी, बागरशाह आदि एरियाज के हैं। बच्चों से लेकर बुर्जुग तक डायरिया की चपेट में हैं।
उल्टी दस्त की शिकायत ज्यादापीलीकोठी स्थित जामिया हॉस्पिटल में भी आधा दर्जन डायरिया पेशेंट्स को एडमिट कराया गया है। यहां हालत यह है कि डेली उल्टी दस्त से कराहते हुए डायरिया पेशेंट्स पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर पेशेंट्स बच्चे हैं और वे जैतपुरा व आदमपुर जोन के हैं।
सरैया में तमाम दुश्वारियां सरैया एरिया की कंडीशन तो बहुत ही खराब है। गलियों में नाबदान का पानी बह रहा है। कूड़ा करकट जहां तहां फेंक दिया जा रहा है। लोगों की मानें तो मुहल्ले में सफाईकर्मी कभी दिखते ही नहीं हैं। यहां तक की बारिश के बाद कुएं में ब्लीचिंग पाउडर, हैंडपंप में क्लोरीन की गोली तक नहीं डाली गई। वॉर्ड में पहले हेल्थ कैंप लगता था लेकिन इस बार वह भी नहीं लगा। घर से निकलते ही नाक पर रूमाल वरुणा का बढ़ा हुआ पानी कम होने के बाद सिल्ट के चलते लोगों में संक्रामक बीमारियां बढ़ गई हैं। इसके अलावा शहर का कूड़ा भी वरुणा किनारे डंप होने लगा है। इससे सरैया, नक्खीघाट व आसपास के एरिया के लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। सैकड़ों घर दुर्गध के बीच जीवन यापन करने को मजबूर हैं। हाल ऐसा हो गया है कि घर से बाहर निकलते ही लोगों को नाक पर रूमाल रखना पड़ता है।कूड़ा करकट की दुर्गध से जीना मुहाल हो गया है। पानी भी दूषित आ रहा है।
वकील अहमद, सरैया वरुणा में जब भी पानी बढ़ता था तब हेल्थ कैंप लगता था लेकिन इस बार नहीं लगा। गंदगी के कारण बीमारियां फैल रही हैं। मो। हनीफ, सरैया आलाधिकारियों का इंस्पेक्शन इस एरिया में नहीं होता है। जिससे यहां की खामियां दूर नहीं होती हैं। रमजान अली, सरैया वरुणा किनारे कूड़े की बदबू से काफी प्रॉब्लम हो रही है। इससे लोगों में गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। हाजी जलालुद्दीन, सरैया डायरिया पेशेंट्स का चेकअप किया जा रहा है। दवा देने के साथ ही उन्हें डायरिया से बचने के टिप्स भी दिये जा रहे हैं। डॉ। अफजाल अहमद सिद्दीकी, मौलाना आजाद बुनकर हॉस्पिटल लगभग आधा दर्जन डायरिया पेशेंट्स एडमिट हैं। इनका रेग्युलर चेकअप किया जा रहा है। डॉ। विनोद कुमार यादव जामिया हॉस्पिटल, पीलीकोठी