परिसर में मधुबन के पास हुई घटना सुरक्षाकर्मियों ने आरोपित को पुलिस को सौंपा

वाराणसी (ब्यूरो)नशे में धुत युवक ने मंगलवार शाम बीएचयू परिसर में मधुबन के समीप छात्रा के साथ छेडख़ानी की। अपने साथी की मदद से छात्रा ने आरोपित को पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने बताया कि अपने दोस्तों के साथ मधुबन के पास खड़ी थी। अचानक नशे में धुत युवक उसके पास आया और अश्लील हरकत करने लगा। युवक को पकड़ कर तत्काल सूचना प्राक्टोरियल बोर्ड को दी। सुरक्षाकर्मी युवक को प्राक्टर आफिस ले गए। घटना की जानकारी होने पर वहां पहुंचे बड़ी संख्या में छात्रों ने आरोपित की पिटाई की। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने युवक को लंका थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया आरोपित सोनभद्र के पलही तिलौकी कला पलेहरा का रहने वाला रङ्क्षवद्र कुमार है।

विश्वविद्यालय परिसर में हुईं छेडख़ानी की घटनाएं

- सात जनवरी को बीएचयू परिसर में ही एक छात्रा और उसके दोस्त के साथ छेड$खानी और मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में दो आरोपित गिरफ्तार हुए थे।

- सात सितंबर 2022 को आडिशन के लिए आईं छात्राओं के साथ छेड$खानी हुई। बीए प्रथम वर्ष के छात्रों पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगा था। लंका पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली की तो छात्र-छात्राओं ने लंका थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया था। इसके बाद आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था.

- 21 अगस्त 2022 को बीए तृतीय वर्ष की छात्रा के साथ कंप्यूटर सेंटर चौराहे के पास छेड$खानी की घटना हुई। बलिया की मूल निवासी छात्रा ने तीन छात्रों के खिलाफ लंका थाने में छेड$खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था.

- दो जून 2022 को कृषि विज्ञान संस्थान के पास कार सवार युवकों ने छात्रा के साथ छेड$खानी की थी। विरोध करने पर मारा-पीटा। पीडि़ता ने लंका थाने में तहरीर दी थी.

- चार अप्रैल 2022 को केएन उड़प्पा सभागार के सामने ही एमए प्रथम वर्ष की छात्रा से छेड$खानी हुई। बाइक सवार मनबढ़ों ने छात्रा के सहपाठी को थप्पड़ भी मारा था। इस घटना के बाद छात्रा ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

- 12 फवरी 2022 को एनसीसी की छात्रा के साथ एनसीसी के हवलदार ने छेड$खानी की थी। नोट््स देने के बहाने छात्रा को नरिया गेट पर बुलाकर छेड़छाड़ किया था। इस मामले में लंका पुलिस ने आरोपी हवलदार को गिरफ्तार किया था।

Posted By: Inextlive