जब भी कभी किसी इंसान पर कोई आफत या विपत्‍ति आती है तो वो भगवान की शरण में जाकर उन कष्‍टों से मुक्‍ित मांगता है। अगर कोई अपने दुश्‍मनों से परेशान है और उनके द्वारा किए गए तंत्र मंत्र आदि के कारण उसका जीवन नरक हुआ जा रहा है तो ऐसी विपत्‍तियों के नाश के लिए तगड़े इलाज की जरूरत होती है। ऐसी ही किसी आफत से अगर आप परेशान हैं तो जादू टोने ओझा आदि के चक्‍कर में न पड़ें बल्‍िक काशी में विराजमान संहार भैरव मंदिर में दर्शन और पूजा करें। इनके चमत्‍कार के बारे में जानकर रह जाएंगे दंग।

काशी के मीरघाट पर विराजते हैं संहार भैरव
अजब है काशी। यहां की हर बात निराली है। दुनिया का अकेला ऐसा शहर जहां अष्ट भैरव, अष्ट विनायक, नौ गौरी और नौ दुर्गा के अलग अलग मंदिर हैं। इन मंदिरों में देवी और देवता के विग्रह का स्वरूप भी बिल्कुल अलग। यहां तक तो बात समझ में आती है लेकिन अगर इन देवी देवताओं के अलग अलग निमित्त से दर्शन पूजन का विधान तय हो तो बात अलौकिक सी हो जाती है। इसी अलौकिकता से रूबरू कराते हैं मीरघाट के संहार भैरव। त्रिपुरा भैरवी से चितरंजन पार्क की तरफ जाने वाली गली में एक बड़ा सा फाटक पड़ता है। इस फाटक में एक छोटे से ताखे पर विराजमान हैं संहार भैरव।


यह भी पढ़ें- संतान की चाहत मे हैं परेशान, तो संतानेश्वर महादेव देंगे ये वरदान!
रविवार और मंगलवार को दर्शन से मिलता है विशेष फल
काशी के दूसरे भैरव देवस्थानों की तरह संहार भैरव में मदिरा में भोग लगाने से लेकर नीबू काटने तक की तंत्र पूजा का कोई विधान नहीं है लेकिन गजब का तिलस्म है इनके दर्शन मात्र में। कहते हैं कि मनुष्य पर जब कभी बड़ी आफत विपदा आती है, या दुश्मनों ने कुछ क्रिया करवा रखी हो, आपके खिलाफ कोई तंत्र मंत्र कर रहा हो या फिर आपको रात में बुरे बुरे सपने आते हों तो इन सबका एकमात्र इलाज संहार भैरव का दर्शन है। वैसे तो भैरव के दर्शन का विधान मुख्य रूप से रविवार और मंगलवार को है लेकिन संहार भैरव के यहां कभी भी किसी भी दिन हाजिरी लगायी जा सकती है। संहार भैरव के लिए यह जरूरी नहीं है कि परेशानहाल शख्स खुद आकर हाजिरी लगाए। उसके किसी परिजन के हाजिरी लगाने से भी पीड़ित शख्स को उसका फल प्राप्त होता है। संहार भैरव के दर्शन से तमाम समस्याओं से निजात पाने वाले लोगों का कहना है कि बाबा अपने नाम के अनुरूप हर मुसीबत का संहार कर देते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें- कर्ज के जंजाल से चाहिए मुक्ित तो करो ऋणहरेश्वर महादेव की भक्ति

National News inextlive from India News Desk

Posted By: Inextlive