लंबे समय से मंडुआडीह स्टेशन का नाम बनारस करने की मांग हो रही है। इसका गजट भी हो गया है। लेकिन रेलवे की ओर से इसकी घोषणा अभी तक नहीं हुई है। पर अब वो घड़ी हो गयी है जब मंडुआडीह स्टेशन का नाम बनारस हो जाएगा। गृहमंत्रालय स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। यह जानकारी रेलवे बोर्ड के सदस्य (इंफ्रास्ट्रक्चर) प्रदीप कुमार ने दी है। वह सोमवार को मंडुआडीह स्टेशन का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस साल बजट से 33 परसेंट ज्यादा धनराशि रेलवे को एलॉट हुई है। ढांचागत विकास को रफ्तार मिलेगी। वर्ष 2023 तक सभी रेलखंड का विद्युतीकरण पूरा हो जाएगा। इसके पूर्व उन्होंने स्टेशन परिसर में हुई पेंटिंग का अवलोकन किया। इस दौरान विश्रामगृह, डोरमेट्री व द्वितीय एंट्री प्वाइंट पर साफ सफाई का जायजा लिया। इस दौरान डीआरएम वीके पंजियार, एडीआरएम इंफ्रा प्रवीण कुमार सहित अन्य ऑफिसर मौजूद रहे। इसके पूर्व प्रदीप कुमार ने लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम कार्यालय में समीक्षा बैठक भी किया।

Posted By: Inextlive