70 लाख की डकैती में था शामिल यूपी एसटीएफ व मुंबई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई वारदात के बाद मुंबई से भागकर बनारस में छिप कर रह रहा था जौनपुर निवासी सनी भारद्वाज

वाराणसी (ब्यूरो) यूपी एसटीएफ की स्थानीय इकाई व मुंबई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का सनी भारद्वाज रविवार को पकड़ा गया। उसे छावनी क्षेत्र स्थित सेंट मेरी स्कूल के पास से पकड़ा गया। ये मुंबई में हुई 70 लाख की डकैती में शामिल था। ये डकैती महाराष्ट्र के डोम्बेली ईस्ट कल्याण शिला रोड खिडकाली थाणे पडले में डाली गई थी। सनी जौनपुर के मुगराबादशाहपुर थानांतर्गत सतहरिया गांव का मूल निवासी है। इसके पास से पांच हजार नकद व एक मोबाइल बरामद किया गया है। मुंबई पुलिस उसे ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया में जुटी है।

दो फरवरी को पड़ी थी डकैती

एसटीएफ के एएसपी वीके ङ्क्षसह के मुताबिक मुंबई के मुलुंड थाना क्षेत्र में गत दो फरवरी को बदमाशों ने दिनदहाड़े 70 लाख रुपये की डकैती की थी। वारदात के बारे में मुंबई पुलिस से सूचना मिली थी कि इस डकैती में शामिल सनी वहां से भाग निकला है। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए वह बनारस में छिप कर रह रहा है। उसकी तलाश में मुंबई पुलिस की एक टीम बनारस आई। इसके बाद मुंबई पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम बनाई गई।

मुंबई में करता था काम

रविवार की दोपहर जरिए मुखबिर सूचना मिली कि सनी छावनी क्षेत्र में एक मिशनरी स्कूल के पास मौजूद है। इस पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में सनी ने बताया कि उसका परिवार वर्षों से मुंबई में रह रहा है। उसका जौनपुर आना जाना बहुत कम होता है। वह मुंबई में लोढ़ा स्थित वर्सुल्ला चौधरी की इटीरियर डिजाइन की दुकान में काम करता था।

डकैती की साजिश रची

वहीं जौनपुर निवासी मोनू ङ्क्षसह उर्फ विपिन से डेढ़ माह पूर्व संपर्क हुआ और दोनों की दोस्ती हो गई। इन लोगों ने मिलकर डकैती की साजिश रची। साजिश के तहत मुंबई के ही रहने वाले निलेश सुर्वे व नितेश ने रेकी की थी। इसके बाद दो फरवरी की दोपहर नितेश की कार से सभी इडेनवाला कोआपरेटिव सोसाइटी, पीके रोड मुलुंड स्थित हुंडी का काम करने वालों के आफिस पहुंचे और असलहों से भयभीत कर 70 लाख रुपये की डकैती की वारदात को अंजाम दिया।

रास्ते में ही उतर गया

वारदात के बाद रास्ते में ही मोनू ङ्क्षसह ने उसे सात लाख रुपये दिए और कार से उतार कर चला गया। इसके बाद वह पुलिस से बचने के लिए बनारस में लुक छिप कर रह रहा था। रविवार को वह घूमने निकला था कि तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Posted By: Inextlive