- सिगरा थाने पहुंचकर दो सगी बहनों ने पेरेंट्स पर लगाया आरोप

- पुलिस ने आरोपी मां-बाप के 2िालाफ मुकदमा दर्ज कर पिता को 5ोजा जेल

VARANASI:

सर प्लीज हमें बचा लीजिए। मम्मी पापा बहुत मारते हैं। कहते हैं कि काम करो, पैसे कमाओ। पढ़ाई-लिखाई मत करो। ऐसा कहना था सोमवार को सिगरा थाने पहुंची दो सगी बहनों का। उन्होंने पुलिस से खुद को अपने पेरेंट्स से बचाने की फरियाद की। उन दोनों ने आरोप लगाया कि वे पेरेंट्स से त्रस्त हैं। दोनों सगी बहनों ने मां-बाप के खिलाफ तहरीर दी कि दोनों उनको बहुत बुरी तरह मारते-पीटते हैं। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मां-बाप के खिलाफ धारा 323 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर पिता को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

कौन सच्चा, कौन झूठा?

मलदहिया निवासी कृष्णचंद्र त्रिपाठी और उनकी पत्‍‌नी शशिभूषण त्रिपाठी पर उनकी ही दो बेटियां अंजू और भावना ने यह गंभीर आरोप लगाये हैं। लड़कियों ने आरोप लगाया कि बीती रात मां ने उनको पीटा और दांत से काटा भी। हालांकि, इस पूरे मामले में लड़कियों की मां का कुछ और ही कहना है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों बहनें अपनी मनमानी करती हैं। चूंकि, उनका अपने जेठ से प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। इसलिए जेठ बेटियों को बरगला कर अपने साथ कर चुके हैं और उल्टे हम लोगों को ही बेटियों से पिटवाते हैं। रविवार की रात दोनों लेट से घर आई तो उनको टोका। जिसके बाद दोनों ने उल्टा हमें ही पीटना शुरू कर दिया। जबकि, लड़कियों का कहना है कि मां-बाप उन दोनों को घर में कैद रखे हुए हैं और मारते-पीटते हैं। मां-बाप दोनों को बाहर जाकर रुपये कमाने को कह रहे हैं। जिसके कारण दोनों की पढ़ाई भी छुड़वा दी गई है। हालांकि, पुलिस ने लड़कियों की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया है।

Posted By: Inextlive