लू के थपेड़े शरीर को झुलसा रहे हैं. अगले चार दिनों तक हीट वेव मुश्किल बढ़ाएगी. बुधवार को प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर बनारस रहा. यहां पर अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा.


वाराणसी (ब्यूरो)लू के थपेड़े शरीर को झुलसा रहे हैं। अगले चार दिनों तक हीट वेव मुश्किल बढ़ाएगी। बुधवार को प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर बनारस रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। औसत तापमान 32.8 डिग्री रहा। अगले कुछ दिनों में पारा 43 के पार पहुंचने का अनुमान है, इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज का तापमान सबसे ज्यादा 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। बीएचयू के जीओ फिजिक्स के पूर्व प्रोफेसर और मौसम विज्ञानी सुरेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि तापमान बढऩे से मुश्किल अधिक होगी। उत्तरी-पश्चिमी हवा चल रही है। पछुआ हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास है। बारिश की कोई संभावना है।

Posted By: Inextlive