सारंगनाथ सारनाथ महादेव मंदिर के पीछे जवाहर नगर कालोनी निवासी 24 वर्षीय शनि अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया जिससे उसकी जान चली गई.


वाराणसी (ब्यूरो)सारंगनाथ (सारनाथ) महादेव मंदिर के पीछे जवाहर नगर कालोनी निवासी 24 वर्षीय शनि अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया, जिससे उसकी जान चली गई। वह दो दिन पूर्व अपनी पत्नी मुस्कान के विदा होकर मायके जाने से दुखी था। उसने पत्नी को मायके न जाने के लिए चेताया भी था। सारनाथ पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी थी। स्वजन के मुताबिक शनि नगर निगम में ठेकेदारी पर सफाई कर्मी था। उसने माह पूर्व शक्तिपीठ आश्रम की मुस्कान से प्रेम विवाह किया था। शनि माता-पिता से अलग मुस्कान के साथ टीन शेड के कमरे में रहता था। आस-पड़ोस के लोगों के मुताबिक शनि के ससुराली उसे अक्सर अपशब्द बोलते थे। मायके वाले दो दिन पूर्व मुस्कान को विदा कराकर ले गए थे। शनि के बड़े पिता राजू बुधवार सुबह तड़के पांच बजे उठे तो दरवाजा बंद था। खटखटाने के बाद गेट नहीं खुला तो दरवाजा तोडऩे पर शव लटकता मिला। उपनिरीक्षक जगदीश ङ्क्षसह ने बताया कि मृतक अपनी पत्नी की विदाई से क्षुब्ध था। पत्नी को चेताया था कि मायके गई तो मेरा मरा मुंह देखोगी.

Posted By: Inextlive