देहरादून स्थित सेवायोजन कार्यालय में अब तक 2018 से अब तक कुल 22 रोजगार मेले लगाए गए। जिनमें कुल 14668 बेरोजगारों ने भाग लिया। लेकिन इनमें से केवल 2043 बेरोजगारों को ही रोजगार मिल पाया। जबकि सेवायोजन कार्यालय में अब तक 91331 बेरोजगार अब भी रजिस्टर्ड हैैं। अब भी 98 परसेंट बेरोजगार रोजगार की तलाश में है।


5 साल में केवल 2043 लोगों को मिला रोजगार - 2021 में दून के सेवायोजन ऑफिस में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन देहरादून, (ब्यूरो): क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय दून में 91 हजार से ज्यादा बेरोजगारों की फौज रजिस्टर्ड है। लेकिन, इसके एवज में पिछले 5 सालों में केवल 2.23 परसेंट बेरोजगारों को ही रोजगार मिल पाया है। यह हम नहीं बल्कि रोजगार दफ्तर के आंकड़े बता रहे हैं। जिस रफ्तार से बेरोजगारों की कतार लम्बी होती जा रही है। उस अनुपात में इम्प्लाइमेंट की दिशा में उठाये गए अब तक के कदम महज ऊंट के मुंह में जीरा जैसा हैं। ऐसे में रोजगार मेले की सार्थकता साबित नहीं हो रही है। यह स्थिति केवल देहरादून जिले की है। यदि पूरे राज्य की बात की जाये तो यह आंकड़ा इससे कई गुना ऊपर होगा। कंपनियां कर रहीं युवाओं को अनफिट देहरादून सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में हर बार कई कपंनियां लगातार चयन करने के लिए पहुंचती हैं। बीते पांच सालों में अब तक 250 से ज्यादा कंपनियां इन मेलों में पहुंच चुकी हैं। मेले के दौरान वे बायोडाटा चयनित भी कर लेते हैं। लेकिन, कुछ दिनों बाद कंपनियां इन बेरोजगारों को उनके मानकों में अनफिट साबित कर रिजेक्ट कर रही हैं। हर साल बढ़ रहे बेराजगार देहरादून सेवायोजन कार्यालय में हर साल बेरोजगार रजिस्टर्ड हो रहे हैं। इस वर्ष ही अक्टूबर तक कुल 20843 लोग रजिस्टर्ड हो चुके हैं। जबकि रजिस्ट्रेशन नहीं घट रहे हैं। जिसके बाद 91331 बेरोजगार अब तक सेवायोजन कार्यालय में रजिस्टर्ड हो चुके हैं। वर्ष - रजिस्ट्रेशन 2017 - 18540 2018 - 16517 2019- 15935 2020 - 14934 2021 - 32660 2022 - 20843 वित्तिय वर्ष - रोजगार मेला- प्रतिभागी - नियुक्ति 2018-19 - 7 - 1492- 426 2019- 20 - 5 - 6124 - 772 2020-21 - 5 - 1868 - 105 2021-22 - 2- 1226 - 227 2022-23 - 3 - 3987 - 513 कोरोना काल में हुए दोगुने रजिस्ट्रेशन सेवायोजन कार्यालय में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन कोरोना काल के दौरान हुए। कोरोना काल के दौरान 32660 बेरोजगारों के रजिस्ट्रेशन हुए। जबकि, रोजगार देने के मामले में विभाग फिसड््डी साबित हो रहा है। सबसे ज्यादा ग्रेजुएट बेरोजगार आंकड़ों को देखें तो सबसे ज्यादा ग्रेजुएट बरोजगार हैं। गे्रजुएट बेरोजगारों की संख्या सेवायोजन कार्यालय में 33085 है। जबकि पोस्ट ग्रेजुएट की संख्या 14232 है। इसके अलावा इंटरमीडिएट 29950, हाईस्कूल के 13726 है। जबकि हाईस्कूल से कम के 338 बेरोजगार रजिस्टर्ड है। हमारी ओर से अधिक से अधिक कंपनी को आमंत्रित कर बेरोजगारों को मेले के लिए इंफॉर्म भी किया जाता है। इसके बाद चयन करना कंपनी के हाथ में हैं।:- अजय सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी सेवायोजन, देहरादून dehradun@inext.co.in Posted By: Inextlive