- नेशनल नॉर्मल डेथ रेट 1.51 की तुलना में दून में डेथ रेट 3.35 परसेंट

- तीन दिनों में कमी के बावजूद इंफेक्शन रेट टारगेट से 6 गुना ज्यादा

देहरादून

दून में कोविड-19 से होने वाली डेथ के मामले अब भी थमे नहीं हैं। हालांकि पिछले दो दिनों से कुछ कम मामले आये हैं, इसके बावजूद जून में डेथ रेट नॉर्मल से करीब 3 परसेंट ज्यादा है। कोविड-19 से नेशनल डेथ रेट 1.51 परसेंट है, जबकि दून में यह परसेंटेज 3.35 परसेंट तक पहुंच गया है। दून में अब तक 16434 पॉजिटिव केस सामने आये हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 550 हो गई है।

इंफेक्शन रेट में कुछ कमी

केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देश में इंफेक्शन रेट 1 परसेंट तक रिडयूस करने का प्रयास करने के लिए कहा गया है। लेकिन दून में पिछले तीन दिन में पॉजिटिव केसेज में भारी कमी आने के बावजूद इंफेक्शन रेट 6.21 परसेट है। 15 मार्च से अब तक कुल 141948 सैंपल टेस्ट किये गये हैं, और 16434 पॉजिटिव केस आये हैं। इस तरह से अब तक का कुल इंफेक्शन रेट 11.58 परसेंट रहा है। लेकिन पिछले तीन दिन में कुल 5058 टेस्ट किये गये और पॉजिटिव केसेज की संख्या 314 रही।

140 नये पॉजिटिव

दून में वेडनसडे को 140 नये पॉजिटिव केस सामने आये और 308 पेशेंट रिकवर हुए। अब जिले में कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 16434 हो गयी है। 14205 लोग रिकवर हो गये हैं। अब एक्टिव केसेज की संख्या 1543 हो गई है। आज कुल 1692 लोगों के सैंपल लिये गये। विभिन्न हॉस्पिटल्स में 4 पेशेंट्स की डेथ हुई। इनमें से 4 की डेथ एम्स ऋषिकेश और 2 की हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में हुई। दून में अब कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 550 हो गई है।

राज्य में 505 नये केस

राज्यभर में वेडनसडे को 505 नये केस सामने आये, जबकि रिकवर होने वालों की संख्या 770 रही। राज्य में अब कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 59106 हो गई है, जबकि रिकवर होने वाले पेशेंट्स की संख्या 52632 हो गई। 14 और लोगों की डेथ के साथ ही अब मरने वालों का आंकड़ा 960 हो गया है। वेडनसडे को चमोली जिले में कोरोना से एक बुजुर्ग महिला की डेथ हो गई। अब तक चमोली ही एकमात्र ऐसा जिला था, जिसमें कोविड-19 से कोई डेथ नहीं हुई थी। राज्य में अब इंफेक्शन रेट 6.50 परसेंट और रिकवरी रेट 80.05 परसेंट है।

Posted By: Inextlive