-इन्फेक्शन रेट 0.66 परसेंट और रिकवरी रेट 183 परसेंट रहा

-अब तक का इन्फेक्शन रेट 6.9 और रिकवरी रेट 95 परसेंट

देहरादून

कोविड-19 के मामले में सैटरडे दून के लिए बेहतर रहा। दून में 24 घंटे के दौरान इन्फेक्शन रेट 0.66 परसेंट और रिकवरी रेट 183 परसेंट रहा। हालांकि अब तक का टोटल इन्फेक्शन रेट अब भी 6.9 परसेंट है और इन्फेक्शन रेट 95 परसेंट पहुंच गया है। खास बात यह है कई महीनों के बाद सैटरडे को दून में एक भी कोविड-19 पेशेंट की मौत नहीं हुई है।

12 पॉजिटिव 22 रिकवर

सैटरडे का दून में 12 पॉजिटिव केस आये और 22 रिकवर हुए। दून में कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 29577 और रिकवर हुए पेशेंट की संख्या 28137 हो गई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 956 है और अब एक्टिव केसेस की संख्या 50 से कम होकर 49 हो गई है।

राज्य में 44 पॉजिटिव

उत्तराखंड में सैटरडे को 44 पॉजिटिव केस सामने आये। इसके साथ ही पॉजिटिव केसेस की संख्या 96766 हो गई है। 47 पेशेंट की रिकवरी के साथ रिकवर हुए कुल पेशेंट की संख्या 93060 हो गई है। दो पेशेंट की डेथ के साथ राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या 1680 हो गई है। अब राज्य में 637 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट 96.17 परसेंट हो गया है।

786 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका

दून में सैटरडे को 786 फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन किया गया। किसी भी हेल्थ वर्कर का वैक्सीनेशन नहीं हुआ। जिले में अब तक कुल 19347 हेल्थ वर्कर्स और 3962 फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। पहले दिन 16 जनवरी को जिन हेल्थ वर्कर्स का वैक्सीनेशन किया गया था, उन्हें सैकेंड डोज देने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Posted By: Inextlive