साइबर ठगी के जाल में फिर फंसे दो
नहीं थम रहे साइबर ठगी के मामले
आए दिन ठगों की चपेट में आ रहे दूनाइट्स DEHRADUN: राजधानी में साइबर ठगी के जाल में फिर से दो फंस गए। जिनके खाते से लाखों की रकम निकलने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देहरादून में साइबर ठगों ने अपनी जड़ें जमा ली हैं। इस बात की तस्दीक आए दिन ठगी के शिकार हो रहे उपभोक्ता कर रहे हैं। बीते दिनों अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो उपभोक्ताओं को साइबर ठगों ने लाखों की चपत लगा दी। पीडि़तों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की बात कह रही है। ख्0 हजार खाते से गायबकैंट थाना क्षेत्र के तसव्वुर हुसैन पुत्र करीम निवासी राजेंद्र नगर गली न। म् ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका खाता एसबीआई में है। बीते दिन उसे एक फोन आया, जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने अपने आप को बैंक का अधिकारी बताया। इस एवज में व्यक्ति ने उपभोक्ता से उसके खाते की पूरी जानकारी ले लिया। कुछ दिनों बाद पता लगा कि उसके खाते से ख्0,000 की नकदी गायब है।
बिना जानकारी निकल गई रकमथाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को पीडि़ता सरिता ने बताया कि उसके पति का चमोली एसबीआई में खाता है। बीते दिनों यहां वह नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के एटीएम से पैसा निकालने गई थी। कुछ दिनों पूर्व उसे पता लगा कि उसके पति के खाते से क् लाख ख्0 हजार की धनराशि बिना उसके जानकारी के निकल गई है। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।