- 15 दिनों तक चलेगा विशेष सफाई अभियान

- सफाई के साथ जनता को जागरूक भी किया जायेगा

DEHRADUN: शहर की सफाई को लेकर नगर निगम आज से विशेष अभियान शुरू कर रहा है। यह अभियान निगम के सभी वार्डो में चलाया जाएगा। रोजाना शाम को नगर निगम द्वारा ऐसे स्थानों की सफाई की जाएगी जहां सबसे ज्यादा गंदगी है। खुद निगम के मेयर इस अभियान में शिरकत करेंगे और नगर आयुक्त भी इसमें शामिल होंगी। अभियान का लक्ष्य शहर की सफाई के साथ-साथ लोगों को सफाई के लिए जागरूक करना है।

मेयर करेंगे मॉनिटरिंग

दून नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर पंद्रह दिन तक विशेष सफाई अभियान आज से शुरू कर रहा है। निगम के मेयर लगातार सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस के लिए कई बार अधिकारियों के साथ बैठक भी की और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को इसकी मॉनिटरिंग करने का निर्देश भी दिया, लेकिन तब भी कई जगह स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस के बाद निगम ने निर्णय लिया कि शहर में एक विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। साथ ही नागरिकों को भी जागरूक किया जाना चाहिए। क्भ् दिन तक चलने वाले इस अभियान में नगर के सभी अधिकारी और वॉर्ड मेंबर साथ मिलकर काम करेंगे। मेयर व नगर आयुक्त जगह-जगह जाकर इसका निरीक्षण भी करेंगे।

Posted By: Inextlive